फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accodent gorakhpur

ट्रक में घुसी कार, इंजीनियर की मौत

Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
road accodent gorakhpur
क्षतिग्रस्त कार को देखते राहगीर - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। फोरलेन पर चौरीचौरा के रामूडीहा में शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार इंडियन ऑयल की  इंजीनियर के साथ ही उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार चिलुआताल, आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले नवीन रायतानी (50) बेल्डिंग मैटिरियल का काम करते हैं। उनकी बेटी बिन्नी रायतानी (22) इंडियन ऑयल में केमिकल इंजीनियर थीं। उनकी पोस्टिंग जोधपुर में थी। पटना में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी होने के कारण वह घर आई थीं। दो दिन पहले पिता नवीन और मां आशा रायतानी (48) के साथ शादी में शामिल होने पटना गई थीं। बृहस्पतिवार को घर आने के लिए सभी कार से चले थे। कार नवीन चला रहे थे। बिन्नी अगली सीट पर और उनकी मां पीछे बैठी थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में चौरीचौरा के रामूडीहा चौराहे के पास फोरलेन पर नवीन की कार भूसी लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस बिन्नी, नवीन और आशा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। डॉक्टर ने जांच के बाद बिन्नी को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed