फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road accident on highway, Police investigation underway

यूपी: हाईवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत आठ घायल

Sun, 13 Oct 2019 04:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 13 Oct 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Road accident on highway, Police investigation underway
हाईवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

बस्ती के हर्रैया में रविवार को हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि आठ घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ है। 

विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरे लेन में बोलेरो से जा टकराया जिससे बोलेरो के चालक उपेंद्र सेन (44) निवासी कुसमहा, अमृतादेवी (60) पत्नी राममिलन और चंद्रभान (35) पुत्र राममिलन की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

Road accident on highway, Police investigation underway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं महिलाएं और बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। बोलेरो से लोग मुंडन कराकर लौट रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी गई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान लव कुश पुत्र उदय भान, कुशलावती पत्नी उदयभान, संगीता पत्नी बब्लू, उमंग पुत्र बब्लू, बब्लू पुत्र अज्ञात निवासी भौंरा थाना मुंडेरवा, महिमा पुत्री चंद्रभान, सरोज पत्नी चंद्रभान निवासी कुसम्हा थाना वाल्टरगंज, शीला जिवधरपुर थाना के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed