{"_id":"5de177638ebc3e54f22eca9d","slug":"result-declare-bihar-pcs-j-gorakhpur-news-gkp331285462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पीसीएस जे में मेधावियों का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पीसीएस जे में मेधावियों का डंका
विज्ञापन
स्वस्ति यादव ,विहार पीसीएस जे ।
बिहार पीसीएस जे में जिले के मेधावियों का डंका
गोरखपुर। बिहार पीसीएस जे की परीक्षा में शहर के मेधावियों ने डंका बजाया है। बेलीपार की स्वस्ति यादव को 44वीं रैंक मिली है। वहीं मोहद्दीपुर निवासी अर्पिता शुक्ला को 78वीं रैंक मिली है।
बेलीपार के बिस्टौली बुजुर्ग निवासी स्वस्ति यादव के पिता नंद किशोर यादव श्रावस्ती में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। स्वस्ति ने वर्ष 2016 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा पास की थी। एलएलएम के साथ घर पर ही रहकर न्यायिक सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। स्वास्ति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
तारामंडल क्षेत्र के बुद्ध विहार पार्ट-सी की रहने वाली अर्पिता शुक्ला की शादी मोहद्दीपुर निवासी शिवम शुक्ला से हुई है। वह पटना में कार्यरत हैं। अर्पिता के पिता अवधेश दूबे स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। माता आशा दूबे गृहिणी हैं। अर्पिता ने कार्मल इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की है। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद यहीं से एलएलबी की परीक्षा पास की थी।

विहार पीसीएस में चयनित अर्पिता दूबे ।
विज्ञापन