{"_id":"5925a44d4f1c1ba93e536842","slug":"regional-office-of-up-board-will-be-build-of-three-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला होगा यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला होगा यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 25 May 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
up board
यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय तीन मंजिला बनेगा। हर तल पर दो बड़े हॉल होंगे और दफ्तर में कुल 50 कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पुस्तिकाओं को रखने के लिए अलग से दो बड़े हॉल बनेंगे। बुधवार को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने नार्मल कैंपस में पुराने भवन के साथ ही खाली जमीन का सर्वे किया।
वर्ष 2001 में भाजपा सरकार के दौरान नार्मल परिसर में यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने के लिए आठ कमरों वाला भवन बनाया गया था, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती न होने से कार्यालय नहीं खुल सका। भवन खंडहर में तब्दील हो गया। अभी तीन महीने पहले जर्जर भवन को दुरुस्त कराया गया। इसके बाद से क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने की उम्मीद जग गई।
संयुक्त शिक्षा निदेशक (सप्तम मंडल) सतीश सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसे वाराणसी में बने कार्यालय की तरह बनाना है। इसके लिए पुराना नक्शा मंगाया जा रहा है। भवन की लागत करीब 16 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी आवास बनेंगे। तीनों भवन एक ही परिसर में बनेंगे। कार्यदायी संस्था के सर्वे रिपोर्ट देने के बाद अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की जाएगी।