{"_id":"5745f6fb4f1c1bd240690912","slug":"regionable-manager-of-108-ambulance-ask-to-its-drivaer-and-co-ordinater","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआर्डिनेटर और एंबुलेंस चालकों से मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआर्डिनेटर और एंबुलेंस चालकों से मांगा गया स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 26 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर और चालकों ने किया शराब और मीट के दावत का आयोजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 108 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर और चालकों की ओर से दावत का आयोजन किए जाने को रिजनल मैनेजर ने गंभीरता से लिया है। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित फोटो को संज्ञान में लेने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर अफसरों के बयान दर्ज करने के साथ ही दो एंबुलेंस चालक और कोआर्डिनेटर से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
मालूम हो कि जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आए दिन ही शराब और मीट की दावत चलती रहती है। मंगलवार की रात भी एंबुलेंस सेवा 108 के चालक दावत उड़ा रहे थे। उनसे जब इस बाबत पूछा गया तो उन्हें अपनी गलती का जरा भी अहसास नहीं था।नशे में धुत चालकों की इस करतूत के बाद रिजनल मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी, ईएमई कुमार गौरव बुधवार को अस्पताल पहुंचे।
अभिषेक ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का भी बयान दर्ज किया है। उन्होंने खुद भी माना कि ऐसी शिकायतें पहले आ चुकी हैं। सभी को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।