फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Refund of cashless reservation

कैशलेस रिजर्वेशन के सैकड़ों रिफंड अभी भी फंसे

Sun, 26 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 26 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Refund of cashless reservation
‌‌ टिकट काउंटर - फोटो : demo pic
कैशलेस रिजर्वेशन के रिफंड को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे में अभी भी सैकड़ों यात्री भटक रहे हैं। रेलवे ने नियम में बदलाव कर रिफंड के लिए यात्रियों से टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट) भरवाना तो शुरू किया लेकिन यात्रियों को रकम वापस नहीं मिली। कुछ यात्रियों का ब्यौरा ही नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर कामर्शियल शाखा की पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन


रिफंड को लेकर यह समस्या ऐसे सभी स्टेशनों पर बनी हुई है जहां नोटबंदी के बाद कैशलेस रिजर्वेशन की शुरूआत की गई। रिफंड के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ मंडल के हैं। गोरखपुर स्टेशन से ही बने दो सौ से अधिक टिकट के रिफंड नहीं हो सके हैं। जबकि इतनी ही संख्या में यात्री अभी टीडीआर भी नहीं भर पाए हैं। इस समस्या के शुरू होने के बाद यात्रियों ने कैशलेस रिजर्वेशन कराना कम कर दिया है। पहले रोजाना 150 टिकट तक कैशलेस रिजर्वेशन बनाए जाते थे लेकिन इन दिनों यह संख्या आधे से भी कम हो गई है। 
विज्ञापन


25 जनवरी के बाद बने टिकट का रिफंड शुरू
काफी मशक्कत के बाद कैशलेस रिजर्वेशन का रिफंड रेलवे ने देना शुरू कर दिया है। 25 जनवरी के बाद बने टिकट का रिफंड यात्रियों को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed