{"_id":"6e3a075f44bda21bf08c53f3716ce91c","slug":"rape-in-campierganz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपियरगंज में किशोरी से दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपियरगंज में किशोरी से दुराचार
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपियरगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात को यज्ञ में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर एक लड़के ने किशोरी का गला दबाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वो फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ कैंपियरगंज अमरजीत यादव ने बताया कि किशोरी से दुराचार की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन