{"_id":"5deeac118ebc3e87e13be2ed","slug":"ramgarhital-gorakhpur-city-news-gkp332646391","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल: दस हजार घरों के वजूद पर फैसला अब 10 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल: दस हजार घरों के वजूद पर फैसला अब 10 फरवरी को
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल वेट लैंड मामले के फेर में फंसे 10 हजार से अधिक घरों के वजूद पर फैसला अब 10 फरवरी को होगा। जीडीए सचिव राम सिंह गौतम के मुताबिक सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में गोरखपुर समेत 12 जिलों से जुड़े मामले में सुनवाई थी। इन जिलों के क्रम में गोरखपुर 11 नंबर पर था। एनजीटी में एक से 10 नंबर तक के जिलों के मामले में सुनवाई हुई जबकि 11 और 12 नंबर पर दर्ज जिलों की सुनवाई की तिथि 10 फरवरी तय कर दी गई।
एनजीटी की हाई पावर कमेटी ने ताल के 500 मीटर के दायरे में आने वाले सभी निर्माण को ध्वस्त कराने की सिफारिश की थी जिसके खिलाफ जीडीए ने ट्रिब्यूनल में अपील की थी। पिछली सुनवाई में एनजीटी ने गोरखपुर के रामगढ़ताल समेत प्रदेश के कई जिलों के संबंधित मामलों में पक्ष रखने के लिए सिंचाई विभाग के सचिव को नोडल नामित किया था। बता दें, रामगढ़ताल के 500 मीटर के दायरे में कुल 10403 आवासीय एवं व्यावसायिक इमारतें आ रही हैं।
रामगढ़ताल से 50 मीटर के दायरे में : 393 इमारतें
ताल से 500 मीटर के दायरे में : 29 बहुमंजिली इमारतें
ताल से 500 मीटर के दायरे में : पांच हजार इमारतें
ताल से 500 मीटर के दायरे में : जीडीए की 15 कॉलोनी, जहां 4981 फ्लैट-प्लॉट हैं।