फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raj Babbar says, 'we leave to public and they us'

‘हमने जनता से जुड़ना छोड़ा, उन्होंने हमें’

Tue, 30 Aug 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar says, 'we leave to public and they us'
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता राज बब्बर, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी व अन्य । - फोटो : Mahesh Kumar
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हमने जनता से जुड़ना छोड़ दिया, इसलिए जनता जनार्दन ने हमें छोड़ दिया। हमें 27 साल तक अपने से दूर रखा। हमने इसकी गहन समीक्षा की है। इसलिए अब हम विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता के दर पर जा रहे हैं। सोनिया गांधी की वाराणसी यात्रा, राहुल गांधी की लखनऊ में कार्यकर्ताओं की सभा और अब ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के बाद इसी क्रम में राहुल गांधी 6 सितंबर को देवरिया के रुद्रपुर से दिल्ली तक किसान यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में राज बब्बर ने कहा कि 27-28 साल पहले एक मुख्यमंत्री थे। नाम था वीर बहादुर सिंह। उन्होंने पूर्वांचल के विकास का खाका तैयार किया था। उद्योगों के लिए गीडा, पर्यटन के लिए रामगढ़ ताल परियोजना। बाद की सरकारों ने इन पर पानी फेर दिया। ऐसे में यहां न तो रोजगार के साधन हैं और न ही पर्यटन के। इन चीजों को बेहतर बनाने की योजना के साथ पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में आयी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सूबे में बनती है तो हम विकास के लिए कटिबद्ध हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों पर भी निशाना साधा। प्रेसवार्ता में प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकार के एजेंडे में कभी भी पूर्वांचल का विकास नहीं रहा। पीएल पुनिया ने कहा कि 27 साल के दौरान प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकार वसूली वाली सरकार बन कर रह गई थी। इस दौरान राजा रामपाल, लालचंद निषाद, आरके प्रसाद, डॉ. सैयद जमाल, पवन बथवाल, अरुण अग्रहरी अनवर हुसैन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस के लिए कांग्रेस भी दोषी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इंसेफेलाइटिस के लिए खुद की पार्टी को भी दोषी ठहराया है। कहा कि तकरीबन 38-40 साल पहले जो बीमारी सामने आई थी, उसकी रोकथाम का उपाय आज तक न ढूंढ पाना शर्मनाक है। इसके लिए कांग्रेस समेत अन्य सभी सरकारें दोषी हैं। सत्ता में आने के बाद यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed