फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway station gorakhpur

बोगियों पर नहीं लगा चार्ट टीसी सस्पेंड

Sat, 26 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
railway station gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर। गोरखपुर से देहरादून जाने वाली 15005 एक्सप्रेस की बोगियों पर चार्ट न लगाना स्टेशन पर तैनात टीसी को भारी पड़ गया। रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीसी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को रात नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक से 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस जाने का तैयार थी। इसी बीच कुछ यात्रियों ने टीटीई से बोगियों पर चार्ट न लगने की शिकायत की। टीटीई अभी कुछ मामला समझ पाते कि बोगियों पर वाणिज्य विभाग के एक वरिष्ठ अफसर की नजर पड़ गई और उस पर चार्ट न लगने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन


चार्ट लगने से पहले ही ट्रेन रवाना हो गई।  मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर नफीस को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया। बता दें गोरखपुर से बनकर जाने वाली हर ट्रेन की बोगियों पर चार्ट लगाने के लिए स्टेशन पर शिफ्ट में एक एक टीसी की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चार्ट उन यात्रियों के लिए ज्यादा उपयोगी है जिनका टिकट प्रतीक्षा सूची का होता है।

कोट
यह पूरी तरह लापरवाही का मामला है। ड्यूटी पर तैनात टीसी को निलंबित कर दिया गया है। यह भी देखा जाएगा कि टीसी ने 15005 में चार्ट क्यों नहीं लगाया।
संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed