{"_id":"83d01cbe7b7faf6b2cd740b8247ceca4","slug":"railway-employees-fight-for-coach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच लगाने को लेकर गार्ड व स्टॉफ में नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच लगाने को लेकर गार्ड व स्टॉफ में नोकझोंक, हंगामा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंची चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। इस दौरान दो पार्सल कोच लगाने को लेकर गार्ड और रेलवे स्टॉफ में विवाद होता रहा। ट्रेन के न चलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कोच को हटाकर ट्रेन रवाना किया गया।
सोमवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच पर शाम करीब 5:10 बजे पहुंची। स्टेशन पर स्टॉपेज 15 मिनट का है लेकिन एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे ऑपरेटिंग शाखा के कर्मचारी दो पार्सल यान लगाने लगे जबकि गार्ड के केबिन के बाद एक कोच पहले से लगा था। कोच लगाते देख गार्ड शीतल प्रसाद ने आपत्ति जताई और नियमानुसार गार्ड केबिन के बाद दो ही कोच लगने के नियम का हवाला देकर ट्रेन आगे ले जाने से इन्कार कर दिया। इस पर आधे घंटे तक कर्मचारियों और गार्ड में विवाद होता रहा।
उधर, ट्रेन जब नहीं चली तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने गार्ड को घेर लिया और ट्रेन चलाने का दबाव बनाने लगे लेकिन गार्ड ने यात्रियों को संरक्षा का हवाला देकर नियम बताया तो यात्री सहमत हुए। इसके बाद रेलवे स्टॉफ को एक अतिरिक्त कोच हटाना पड़ा और ट्रेन 6:45 बजे रवाना हो सकी।