फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway doctor's fee rised

ट्रेन में डॉक्टर बुलाने को देना होगा पांच गुना ज्यादा शुल्क

Wed, 10 Jul 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
railway doctor's fee rised
ट्रेन में डॉक्टर बुलाने को देना
विज्ञापन

होगा पांच गुना ज्यादा शुल्क
गोरखपुर। चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक के परामर्श की जरूरत पड़ी तो अब आपको पहले से पांच गुना ज्यादा शुल्क देना होगा। दवा का मूल्य अलग होगा। शुल्क यात्री मित्र कार्यालय में जमा किया जाएगा। जहरखुरानी के शिकार और लावारिस यात्रियों को छूट दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने शुल्क को अब बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है। नया सर्कुलर लागू भी कर दिया गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन वर्ष पहले यह व्यवस्था को शुरू की थी। डॉक्टर बुलाने के लिए मामूली शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया। शुरुआत में जरूरतमंद लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया लेकिन बाद में खांसी, बुखार, पेट दर्द जैसी बीमारी पर भी लोग डॉक्टर को बुलाने लगे। इसे देखते हुए नया नियम लागू किया गया है। यात्री मित्र कार्यालय पर तैनात डिप्टी एसएस कामर्शियल ने बताया कि रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक इलाज कराने को डॉक्टर बुलाने पर 100 रुपये लिया जाएगा। दवा की कीमत भी मरीज को देनी होगी।
विज्ञापन

गोरखपुर में रोजाना बुलाते हैं डॉक्टर
गोरखपुर स्टेशन पर रोजाना डॉक्टर बुलाए जाते हैं। गर्मी के दिन में रोजना दो से तीन बार डॉक्टर आते हैं। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में 28, मई में 33 और जून में 41 यात्रियों ने सफर के दौरान डॉक्टर बुलाए और इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर है डॉक्टर बुलाने की सुविधा
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed