फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rail minister Founded Khalilabad Bahraich railway track

वाजपेयी और नानाजी का कर्ज उतारेगा खलीलाबाद- बहराइच रेल मार्ग, रेल मंत्री ने किया शिलान्यास

Sat, 02 Mar 2019 09:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 02 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rail minister Founded Khalilabad Bahraich railway track
Piyush goyal

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल परिसर में खलीलाबाद- बहराइच रेल मार्ग के निर्माण का बटन दबाकर शिलान्यास किया। 240 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण पर करीब पांच हज़ार करोड़ रुपये खर्च होंगे। सन्तकबीरनगर के अलावा बगल के जिलों सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली यह लाइन 2025 में पूरी होगी।

विज्ञापन


निर्माण के साथ ही इस लाइन का विद्युतीकरण भी होगा और इस पर कोई भी मानव रहित क्रासिंग नहीं होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस नई लाइन को बलरामपुर से पहली बार सांसद चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी और नानाजी देशमुख का कर्ज उतारने वाला बताया।
विज्ञापन


रेल एवं दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि कोंकण रेलवे के बाद यह देश की दूसरी सबसे लंबी नई रेल लाइन है। हालांकि नीति आयोग ने इसे घाटे वाला बताकर अस्वीकृत कर दिया था लेकिन प्रधानमंत्री के विशेष निर्देश पर इसको मंजूरी मिलने के साथ ही धन का भी प्रबन्ध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed