{"_id":"5d76aff78ebc3e93d8447120","slug":"rail-gorakhpur-news-gkp320965366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचनाओं के लिए भटकना नहीं होगा, सब कुछ ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचनाओं के लिए भटकना नहीं होगा, सब कुछ ऑनलाइन
विज्ञापन

राजन राय
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 54 हजार रेलकर्मियों से जुड़ी सभी सूचनाएं जल्द ही ऑनलाइन होंगी। छुट्टी, पदोन्नति, वेतन निर्धारण, एरियर आदि सूचना के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन ने एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) साफ्टवेयर की मदद से सूचनाओं को डिजिटल रुप दिए जाने का काम शुरू करा दिया है। इसके लिए रेलकर्मियों से 31 बिंदुओं से जुड़ी जानकारियां मांगी गईं हैं।
रेलकर्मियों के सेवा पंजिका, छुट्टी एवं अन्य प्रविष्टियां अब एचआरएमएस साफ्टवेयर से संचालित होंगी। साथ ही वेतन का निर्धारण और समय-समय पर एरियर की गणना भी इसी के जरिए होगी। इससे वेतनमान के निर्धारण में खामियां दूर हो जाएंगी। रेल प्रशासन का मानना है कि इस साफ्टवेयर से सेवा संबंधित शिकायतों में कमी आएगी।
कोट
सभी रेलर्मियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय समेत सभी मंडल में ई-आफिस खोले जा रहे हैं। ऑनलाइन सूचना होने से रेलकर्मी अपना स्टेटस खुद चेक कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता तो आएगी ही, सहूलियत भी बढ़ जाएगी। -पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
खोले जा चुके हैं ई-आफिस
सूचनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के क्रम में पहला ई-आफिस लखनऊ मंडल में खोला गया। अब महाप्रबंधक कार्यालय में भी मुख्यालय का ई-आफिस खोला जा चुका है। यहां से सूचनाएं एकत्र की जा रही है।
रेलकर्मियों से ये जानकारियां मांगी गईं
कर्मचारी का नाम, जाति, धर्म, जन्मस्थान, वेतन पर्ची के अनुसार संख्या, पैन कार्ड संख्या, माता-पिता, अभिभावक का नाम, मातृभाषा, नियुक्ति माध्यम, वर्तमान कार्यस्थल, मेडिकल कटेगरी, विकलांगता विवरण, पुरस्कार प्राप्ति विवरण आदि।