फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid of Income tax department

शहर के चार प्रतिष्ठानों में मिली करोड़ों की अघोषित संपत्ति

Sat, 18 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Raid of Income tax department
आयकर विभाग
शहर के चार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है। आयकर विभाग की कार्रवाई में ज्वैलर्स से लेकर पेट्रोल पंप तक के प्रतिष्ठानों में टैक्स चोरी पकड़ी गई है। दो प्रतिष्ठानों में तो एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की अघोषित संपत्ति पकड़ी गई, जबकि दो प्र्रतिष्ठानों में जांच की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन


आयकर विभाग को नोटबंदी के दौरान और बाद में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा आयकर छुपाने की जानकारी मिली थी। यही वजह है कि शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान आयकर विभाग के निशाने पर हैं। इसी क्रम में आयकर विभाग के सहायक निदेशक (जांच) डॉ. अजय शुक्ला के नेतृत्व में शहर के चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ सर्वे की कार्रवाई की गई, जिनमें करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित संपत्ति मिली। डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि गोलघर स्थित प्रतिष्ठान सजावट, माया ज्वैलर्स के अलावा ओंकार फर्नीचर और सोनबरसा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सर्वे की कार्रवाई की गई है। ओंकार फर्निचर और माया ज्वैलर्स में करीब एक करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति मिली है।
विज्ञापन


दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार पेनाल्टी लगाई गई है वहीं सजावट और पेट्रोल पंप के कागजात और कंप्यूटर जब्त कर लिए गए हैं। आंकलन के बाद दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ आयकर विभाग कार्रवाई करेगा। विभाग की जांच टीम में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर आरके निषाद, महेंद्र श्रीवास्तव भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed