फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   qural on player's age

खिलाड़ी की उम्र पर हंगामा, परिणाम रोका

Sat, 12 Oct 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
qural on player's age
खिलाड़ी की उम्र पर हंगामा, परिणाम रोका
विज्ञापन

गोरखपुर। 71 किलोभार फ्री स्टाइल में लड़ने के लिए उतरे खिलाड़ी ऋषभ सिंह यादव की उम्र को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। कुछ खिलाड़ियों ने ऋषभ के ऊपर इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती के ट्रायल में हिस्सा लेने का आरोप लगाया। खिलाड़ियों का कहना था कि ऋषभ ने पिछले साल गोरखपुर यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित ट्रायल में हिस्सा लिया था। इसकी शिकायत भी आयोजन कर्ताओं से की गई मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

खिलाड़ियों का आरोप था कि ऋषभ की उम्र यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों के मुताबिक 1999 है। कागजात में बीए प्रथम वर्ष का छात्र बताते हुए ऋषभ को उरुवा स्थित एक महाविद्यालय का छात्र बताया गया है। इस वर्ष उसने बांसगांव स्थित जनता इंटर कॉलेज दुबौली का छात्र बताकर प्रतियोगिता में दावेदारी पेश की है। शुक्रवार को 71 किलोभार वर्ग में लड़ने के लिए जैसे ही ऋषभ ने मैट पर कदम बढ़ाया। विरोध शुरू हो गया। यहां तक की स्टेडियम में मौजूद कुछ कोच भी ऋषभ को पिछले साल यूनिवर्सिटी के ट्रायल में हिस्सा लेने की बात स्वीकार रहे हैं। इस बारे में डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि एक खिलाड़ी उम्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। उसके परिणाम को रोक दिया गया है। जांच के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed