फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   questions are in recriutment on contract of staff in medical collge

मेडिकल कॉलेज में संविदा नियुक्ति पर उठे सवाल

Tue, 10 May 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 10 May 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
questions are in recriutment on contract of staff in medical collge
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में संविदा पर हुई नियुक्तिओं पर बाल रोग की विभागाध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जिस भी कर्मचारी और नर्स का कार्य व्यवहार ठीक नहीं था और उसे हटाने की जगह फिर से संविदा पर उनकी नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने अब इन कर्मचारियों के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए प्राचार्य को पत्र लिखकर विभागाध्यक्ष पद से हटाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


पत्र में विभागाध्यक्ष डॉ. माहि मित्तल ने कहा है कि जिस स्टाफ नर्स ने अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए एक चिकित्सक पर झूठा आरोप लगाया, उस पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई। प्राचार्य द्वारा एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों का नियमानुसार अप्रेंजल किया गया। मगर विभाग ने जिन कर्मचारियों को हटाने की सिफारिश की थी, उसे फिर से नियुक्ति दे दी गई। इससे काम करने वाले कर्मचारियों की प्रेरणा समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग द्वारा जिस कर्मचारी को रखा गया है वह दवा स्टोर से इंसेफेलाइटिस की दवा चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। उसपर इंसेफेलाइटिस मरीजों से रुपये वसूलने का भी आरोप है। हाल ही में एनआरएचएम के रिक्त पदों पर सिस्टर इंचार्ज, नर्स व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। विज्ञापन निकाला गया मगर विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई। जो नर्स आईसीयू में काम करने में ट्रेंड थी, उनकी जगह अप्रशिक्षित नर्सों को काम पर रख लिया गया है, जबकि अब इंसेफेलाइटिस मरीजों की संख्या बढ़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि ऐसे माहौल में वह काम नहीं कर सकती है। इस वजह से विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया जाए ताकि वह शिक्षण और मरीजों के हित में काम कर सके।

नियुक्ति नियमानुसार की गई है। सभी आरोप गलत हैं। ऐसा कोई मामला नहीं है।
- प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed