फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest of law students for result

रिजल्ट को लेकर विधि छात्रों का धरना जारी

Thu, 17 Mar 2016 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
protest of law students for result
यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन पर रिजल्ट की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधि सेकेंड सेमेस्टर के विद्यार्थी। - फोटो : shivharsh
गोरखपुर यूनिवर्सिटी द्वारा विधि द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न किए जाने से नाराज एससी/एसटी विद्यार्थियों का यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आश्वासन नहीं फैसले की लड़ाई की मुहिम के साथ बैठे विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक रिजल्ट घोषित नहीं होता, क्रमिक धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरना सभा की अध्यक्षता कर रहीं छात्रा कविता पासवान ने कहा कि यूनिवर्सिटी की परीक्षा उत्सव की तरह है। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार लाजिमी है। अब जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन विधि द्वितीय सेमेस्टर के एससी/एसटी विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं निकाल रहा है, विद्यार्थियों में घोर निराशा है। उन्होंने कहा कि हालांकि कुलपति ने प्रवेश की अनुमति देकर पढ़ाई करते रहने का हौसला बढ़ाया है लेकिन बिना रिजल्ट के आगे की पढ़ाई संभव नहीं।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे डॉ. अंबेडकर छात्र युवा चेतना समिति के अध्यक्ष ऋषि कपूर ने कहा कि हक की लड़ाई जारी रहेगी। धरने में संध्या, प्रियंका, नीता, रीना, पुष्पा, दीपक, यशवंत, रवींद्र, आदित्य, बृजनाथ, विश्वम्भर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed