फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest agitate for jnu matter

जेएनयू प्रकरण में कहीं विरोध तो कहीं समर्थन

Sun, 21 Feb 2016 01:59 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
protest agitate for jnu matter
प्रकरण पर शहर का माहौल गरमाता जा रहा है। इसे लेकर अब दो पक्ष खुलकर आमने-सामने आ गये हैं। इसी का नतीजा रहा कि शनिवार को पूरे दिन विरोध और समर्थन का सिलसिला चलता रहा। भारतीय जनता पाटी की महानगर इकाई और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई के लोग जहां विरोध प्रदर्शन करते रहे, वहीं भाकपा माले, भारतीय जनवादी पार्टी और अंबेडकरवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता समर्थन में नारे लगाते रहे। छात्रसभा ने तो शनिवार को भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने पर नाराजगी जताते हुए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला जलाया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने पूर्व सैनिकों के साथ जुलूस निकाला। फ्लाइट लेफ्टिनेंट वाई सिंह और दयाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए यह जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया। इसमें कैप्टन ओम प्रकाश यादव, कैप्टन वीएन सिंह, केडी यादव, केशव प्रसाद, सूबेदार मेजर नित्यानंद तिवारी, रणजीत राय बड़े आदि मौजूद रहे। भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान शनिवार को भी चला। अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, सत्यम साहनी, विजय पासवान, भानु प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अमित भट्ट, मिथिलेश मल्ल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रप्रेमी नौजवानों ने दाउदपुर से जेएनयू में हुए राष्ट्रविरोधी कार्यक्रम के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस बेतियाहाता हुए गोलघर होते हुए चेतना तिराहे पर आकर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में मनीष यादव, अनूप यदुवंश, संदीप, संजय, गणेश यादव, ऋषि गुप्ता, परवेज खान, आसू मौर्य, समीर राठौर, बिट्टू, आशुतोष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कन्हैया व रोहित वेमुला को न्याय दो के नारे के साथ भाकपा माले के कार्यकर्ता जिला सचिव राजेश साहनी के नेतृत्व में पुलिस लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुुए और जुलूस की शक्ल में टाउन हाल गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और सभा की। जुलूस और सभा में सुभाष पाल, विनोद भारद्वाज, बजरंगी लाल निषाद, मनोरमा चौहान, सुग्रीव निषाद, बैजनाथ मिश्र, अशोक निषाद, राजाराम चौधरी आदि मौजूद रहे। अंबेडकरवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह पासवान के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी की और कुलपति पर यूनिवर्सिटी को राजनीतिक अखाड़ा बनाने का दोषी बताते हुए पुतला जलाया और बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धीरेंद्र प्रताप, भीम पासवान, झिनकू सिंह, विकास सिंह, सुनील पासवान, धीरज भारती, विजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रवादी जनवादी पार्टी क्रांतिकारी के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला, जिसमें जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती, जिला सचिव राकेश शर्मा, राधेश्याम निषाद, मोहम्मद ताहिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed