फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   properties's cost of many colonies will increase due to new road

नई सड़कें महंगी करेंगी कई इलाकों की संपत्ति

Wed, 22 Jun 2016 01:59 AM IST
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर।
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
properties's cost of many colonies will increase due to new road
प्रापर्टी टैक्स
पहली अगस्त से लागू होने जा रहे नए सर्किल रेट के लिए जिले की सभी तहसीलों में सर्वे का काम तकरीबन पूरा हो गया है। अब तहसील के सभी क्षेत्रों की जमीन के रेट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यालय पर इसपर मंथन होगा। लोगों की सलाह और आपत्तियां मांगी जाएंगी और अगर वे वाजिब निकलीं तो उन्हें अमल में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे से निकलकर आए तथ्यों के मुताबिक सहजनवां-जंगल कौड़िया बाईपास, गोरखपुर-वाराणसी और गोरखपुर-सोनौली मार्ग के साथ ही साथ भटहट के खुटहन में प्रस्तावित एम्स की जमीन के करीब 15 किलोमीटर के दायरे में जमीन के दाम दोगुने से अधिक बढ़ाने की तैयारी है। यही नहीं, कई ऐसे बाजार चिह्नित किए गए हैं जो विकसित तो हैं मगर वहां का सर्किल रेट जिले के दूसरे क्षेत्रों की तरह सामान्य है। इन बाजारों की दुकानों के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़कें और ऐसी प्रस्तावित सड़कें जिनका निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है, के साथ ही विकसित हो रहे बाजारों में संपत्तियों के दाम प्रशासन के सर्किल रेट में भले ही कम हो मगर उनका सौदा अधिक दाम पर हो रहा है। गत दिनों इन इलाकों के सर्वे करने पहुंचे रजिस्ट्री महकमे के अफसरों ने इसकी पुष्टि भी की। सड़कों को भी दो श्रेणी में बांटा गया है। पहला सादी ईंट जड़ित/इंटर लाकिंग ईंट जड़ित तथा दूसरी पिच, डामर या आरसीसी से बनी पक्की सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में बैनामों से होने वाली आय के वार्षिक लक्ष्य में करीब 45 करोड़ की बढ़ोतरी की वजह से भी कई इलाकों की संपत्तियों के दाम में वृद्धि महकमे की मजबूरी बनी हुई है। पिछले साल जहां यह लक्ष्य 342 करोड़ था वहीं इस बार इसे बढ़ाकर 387 करोड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed