फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   programme on 'samajwadi vikas diwas'

सपा नेताओं संग अफसरों ने गिनाईं उपलब्धियां  

Wed, 16 Mar 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 16 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
programme on 'samajwadi vikas diwas'
समाजवादी विकास दिवस पर हुए कार्यक्रम - फोटो : rajesh kumar
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में  कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां मंत्री और सपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं अफसरों ने योजनाओं से लाभान्वित होने वालों का दायरा और उसकी खूबियां बताईं। इस दौरान 990 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ दिए गए।
विज्ञापन


चरगांवा में प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जन के विकास के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं जिसका लाभ समाज के हर तबके को मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। कहा कि सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना, 102, 108 एंबुलेंस सेवा, पुलिस एवं लेखपालों की भर्ती को पारदर्शी बनाने जैसे कई ऐसे काम किए हैं जिससे समाज का हर तबका लाभान्वित हुआ। कार्यक्रम में एसएसपी अनंत देव, सीडीओ कुमार  प्रशांत, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, नगर अध्यक्ष केके त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव, राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


रोल मॉडल बनकर उभरा प्रदेश: गुरदीप सिंह 
गोरखपुर। जिले के नोडल अफसर एवं प्रमुख सचिव गुरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से हर तबके के लिए विकास योजनाएं संचालित की गईं। इन योजनाओं की वजह से ही पूरे देश में उत्तर प्रदेश रोल मॉडल बनकर उभरा है और दूसरे प्रदेश भी सरकार की कार्यप्रणाली को अपना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन ----- 150
किसान वृद्धावस्था पेंशन -----  50
लोहिया ग्रामीण अवास ----- 50
निशुल्क लैपटाप वितरण ----- 25
कन्या विद्या धन ----- 75 
कामधेनु योजना ----- 20
कृषक दुर्घटना बीमा योजना ----- 30
स्वास्थ्य सुरक्षा ----- 50
निराश्रित महिला पेंशन ----- 50
विकलांग पेंशन ----- 20
कृषि उद्यमी स्वावलंबन संबंधी योजना ----- 19
सोलर फ ोटो वोल्टैक पम्प ----- 11
कौशल विकास मिशन ----- 10
स्वच्छ शौचालय ----- 50
श्रमिकों को साइकिल ----- 350 


बैनर लगाती गिरीं सुपरवाइजर, हाथ टूटा
चरगांवा कृषि विद्यालय में समाजवादी विकास कार्यक्रम के दौरान ही विभाग का बैनर लगा रहीँ बाल विकास परियोजना में कार्यरत सुपरवाइजर उर्मिला मिश्रा कुर्सी से गिर पड़ीं, जिससे उनका हाथ टूट गया। एक तरफ सरकार के 108 नंबर एंबुलेंस की खूबियां पर चर्चा हो रही थी वहीं दूसरी तरफ उन्हें आधे घंटे तक इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।


समाजवादी छात्रसभा ने बुकलेट बांटी
सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर सपा की उपलब्धियों वाली बुकलेट बांटी। इस दौरान गवीश दुबे, चंदन दुबे, शहनवाज हुसैन, अंकुर भट्ट, अरविंद कुमार, बलवंत मिश्र, जितेंद्र यादव, जयशंकर मिश्र आदि मौजूद थे।   

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed