फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   processoin in gorakhpur

रंगों की बारिश से सराबोर हुई नरसिंह शोभायात्रा

Wed, 15 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
processoin in gorakhpur
होली के दिन निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले होलिकोत्सव समिति के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी होली के दिन भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। परंपरागत ढंग से घंटाघर से निकलने वाली इस शोभायात्रा की तैयारियां तो रविवार की सुबह से ही शुरू हो गई थीं। पहले संघ की शाखा लगी फिर इसके बाद ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और प्रांत प्रचारक खांडेकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान नरसिंह की आरती उतारी।
विज्ञापन

इसके बाद अबीर-गुलाल और रंगों की बारिश के बीच विशाल शोभायात्रा शुरू हुई।

यह शोभायात्रा घंटाघर से मदरसा चौक, लाल डिग्गी, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, बक्शीपुर, नखास चौक होते हुए करीब तीन घंटे बाद वापस घंटाघर पहुंची। रास्ते में लोग घरों से शोभायात्रा पर पुष्प, अबीर और गुलाल की वर्षा कर रहे थे। पूरे रास्ते माधव की जय, केशव की जय के उदघोष हो रहे थे। शोभायात्रा में शामिल ज्यादातर लोगों ने बीजेपी के झंडे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो ले रखी थी। इसका संचालन आत्मा सिंह ने किया। इसमें प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक नवल किशोर, सह प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, शैलेश, मनोज कश्यप, राजाराम, राकेश अग्रहरि, कृष्ण मुरारी वर्मा, हरि ओम वर्मा, विनोद गुप्त, सौरभ, राजेश गोयल, मनोज जालान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed