{"_id":"5dbf31c78ebc3e015b67c831","slug":"primary-teacher-and-leave-issue-gorakhpur-city-news-gkp3278672155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन ही मिलेगी बेसिक शिक्षकों को छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन ही मिलेगी बेसिक शिक्षकों को छुट्टी
विज्ञापन

विवेक सिंह
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को छुट्टी के लिए अब ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। शासन के निर्देश पर विभाग ने ऑफलाइन लीव आवेदन की प्रक्रिया को बंद करने का निर्णय लिया है।
नई व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षकों को ehrms.upsde.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ही सीएल, ईएल और मेडिकल के साथ-साथ महिला शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश और चाइल्ड केयर के लिए आवेदन करना होगा। इसका आदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है।
एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। जिले में कुल 8000 शिक्षक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं। परिषदीय विद्यालयों में आपसी साठगांठ के चलते अक्सर शिक्षक विद्यालयों से गायब हो जाते थे। यही नहीं कुछ शिक्षकों की ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सेटिंग होती थी, जिससे उनका अवकाश सर्विस बुक में एंट्री नहीं होता था। अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
अवकाश की ऑनलाइन प्रक्रिया होने से औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों से गायब रहने वाले शिक्षकों के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जहां प्रेरणा एप से शिक्षकों की हाजिरी जांचने का मन बनाया है। वहीं मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों और कर्मचारियों की पूरा ब्यौरा 20 नवंबर तक अपलोड करने का निर्देश दिया है।
चाइल्ड केयर और मातृत्व अवकाश का थमेगा घालमेल
मातृत्व अवकाश और चाइल्ड केयर लीव लेकर अपने पतियों के तैनाती स्थल पर रहने वाली शिक्षिकाओं के लिए भी समस्या खड़ी होगी। विभागीय अधिकारियों की मदद से होने वाले खेल में अवकाश का समय पूरा होते ही नया आदेश रजिस्टर में रख दिया जाता था।