{"_id":"5dae0d938ebc3e015105d575","slug":"power-cut-issue-in-city-some-area-gorakhpur-city-news-gkp3264490108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन इलाकों में दो घंटे होगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज इन इलाकों में दो घंटे होगी बिजली कटौती
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से टूटा बिजली का खंभा।
आज इन इलाकों में दो घंटे होगी बिजली कटौती
गोरखपुर। मंगलवार को 33 केवी खोराबार, रेलवे, एम्स, यूनिवर्सिटी और तारामंडल फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक दो घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी मोहद्दीपुर ओल्ड सब स्टेशन के अवर अभियंता कमलेश कुमार सिंह ने दी।
दरअसल, दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के मद्देनजर 132 केवी सब स्टेशन मोहद्दीपुर ओल्ड से जुड़ी बरहुआ-मोहद्दीपुर लाइन और बसवार-मोहद्दीपुर लाइन के रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा।
ट्रक की ठोकर से बिजली का खंभा टूटा, बत्ती गुल
गोरखपुर। शिवपुर साहबगंज सेक्टर तीन नंबर में सोमवार शाम बालू गिरा कर लौटते समय अनियंत्रित हुए ट्रक ने बिजली के पोल में ठोकर मार दी। इससे पोल टूट गया और इलाके सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मालिक ट्रक लेने पहुंचा। तो मोहल्ले के लोग विरोध करने लगे। लोगोें का कहना था कि जब तक बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होगी तब तक ट्रक को नहीं जाने देंगे। देर रात तक शाहपुर उपकेंद्र के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे थे।