सोशल मीडिया की सनसनी बनी भैरहवां के रिसॉर्ट की पूल पार्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में भैरहवां इलाके के रिसॉर्ट की पूल पार्टियां इन दिनों सोशल मीडिया की सनसनी बन रहीं हैं। दरअसल, इन पूल पार्टियां में जो कुछ हो रहा, वह किसी भी अश्लील साइट का मसाला बन सकता है। ऐसी ही पूल पार्टी में एक सेलिब्रिटी से सामूहिक अय्याशी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है।
खास बात है कि इन पार्टियों में गोरखपुर के कुछ रईस भी देखे गए हैं। पार्टी में शामिल एक गोरखपुरवासी ने गोपनीयता की शर्त पर इस पूल पार्टी का बेहद उत्तेजक वीडियो अमर उजाला को उपलब्ध कराया है। जानकारी के मुताबिक, सप्ताहांत में इस इलाके के रिसॉर्ट्स में गोरखपुर समेत देश के कई बिगडै़ल रईस नजर आते हैं।
खबर है कि यहां सेलिब्रिटी परफार्मेंस से शुरू हुई बात मौज-मस्ती से आगे बढ़ते हुए पूल पार्टियों में सामूहिक अय्याशी तक पहुंच जाती है। इसमें शामिल चुनिंदा लोगों को मौजूदा सेलिब्रिटी से सामान्य सीमाओं से काफी आगे तक ‘हरकतें’ करने का मौका मिलता है।
इस आयोजन का सफेद पक्ष वाला वीडियो यू ट्यूब पर उपलब्ध है। जबकि इसका स्याह चेहरा उजागर करने वाली वीडियो क्लिप इन दिनों एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर वायरल हो रही है। इसका एक छोटा हिस्सा ही सोशल मीडिया और एक अश्लील साइट पर चल रहा है।
इस वीडियो में झन्नाटेदार पंजाबी पॉप के बीच पूल में एक सेलिब्रिटी खुलेआम कई लोगों की मौजूदगी में नितांत निजी क्षणों को साझा कर रही है। बॉलीवुड की इस सेलिब्रिटी का पाकिस्तानी कनेक्शन बताया जा रहा है।
पूल पार्टी की निजता लीक कर रहे खबरी दावा करते हैं कि यह ऐसी पहली पार्टी नहीं है। बॉलीवुड में कभी ठीक-ठाक नाम कमाकर फिलहाल काम की तंगी से जूझ रही कई सेलिब्रिटीज सप्ताहांत में यहां लोगों की शामें रंगीन करतीं हैं।
विदेशी एडल्ट मैगजीन के कवर पेज पर छाने वाली एक और चर्चित सेलिब्रिटी हाल ही यहां पहुंची थी। उन्होंने वहां क्या किया उसकी कहानी रिसॉर्ट की दीवारों के अंदर कैद है। लेकिन, मई के आखिरी सप्ताह में हुई एक पूल पार्टियों की रंगिनियों का सबूत रिसॉर्ट की चारदीवारी से बाहर आ गया है।