फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   polytechnic student does road jam

गेंद निकालने को लेकर पॉलिटेक्निक छात्रों में मारपीट, सड़क जाम

Tue, 22 Oct 2019 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
polytechnic student does road jam
राजकीय पालीटेक्निक के सामने रास्त जाम करते विद्यार्थी।
गेंद के विवाद में पॉलिटेक्निक छात्रों में मारपीट, सड़क जाम
विज्ञापन

पादरी बाजार(गोरखपुर)। राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने कैंपस में हुई मारपीट में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार दोपहर असुरन चौक पर सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह के आश्वासन पर छात्र माने और आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान असुरन से धर्मशाला तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। कॉलेज के प्रिसिंपल ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर के बौलिया कॉलोनी में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सिविल तृतीय वर्ष के छात्रों का प्रयोगात्मक परीक्षा के तहत फील्ड सर्वे चल रहा था। पास में ही प्लास्टिक मोल्ड टेक्नालॉजी के तृतीय वर्ष का छात्र अवनीश धर द्विवेदी कुछ पासआउट लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के दौरान गेंद झाड़ी में चली गई। क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने फील्ड में सर्वे कर रहे छात्रों से गेंद निकालने के लिए कहा। तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। चार छात्र चोटिल हो गए। सर्वे कर रहे छात्रों ने प्रिसिंपल से थाने पर चल कर तहरीर देने की बात कही।
लेकिन प्रिसिंपल के अकेले जाकर तहरीर देने की बात पर छात्रों को लगा कि वह कार्रवाई नही चाहते हैं। इससे आक्रोशित छात्र दोपहर 12.30 बजे असुरन चौक पर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।
हंगामे की जांच को चार सदस्यीय कमेटी गठित
राजकीय पॉलीटेक्निक में हुए हंगामे को देखकर मामले की जांच के लिए संस्थान ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी तीन दिन के भीटर रिपोर्ट संस्थान को सौंपेगी। उसके बाद बवाल करने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई होगी।

प्रधानाचार्य दिनेश ने बताया कि हंगामे की सूचना के बाद सिविल के विभागाध्यक्ष एके पाठक, मैकेनिकल के विभागाध्यक्ष श्याम सिंह, इलेक्ट्रिक्ल विभाग के शिक्षक शिवकांत ठाकुर, केमिकल के विनोद कुमार समेत चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed