फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   polytechnic convocation

प्रेरणा एप से देनी होगी हाजिरी

Tue, 05 Nov 2019 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो गोरखपुर ब्यूरो
गोरखपुर ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
polytechnic convocation
प्रेरणा एप - फोटो : फाइल फोटो

गोरखपुर के एमपी पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा है कि प्रेरणा एप पर सेल्फी से हाजिरी सभी शिक्षकों को देनी ही होगी। फिलहाल शिक्षकों को सेल्फी से हाजिरी देने में रियायत दी गई है। जल्द ही सभी विद्यालयों को टैबलेट मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद से इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए एप को लांच किया गया है। इसका मकसद सूबे के सभी सरकारी विद्यालयों को एक साथ जोड़ना है। ताकि उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के साथ बराबर बराबर विकास का खाका तैयार करने में सहूलियत हो। जब भी कोई नई व्यवस्था लागू होती है तो उसका स्वाभाविक विरोध होता है। शिक्षक संगठनों से बातचीत के लिए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि वो इस नए बदलाव को सहर्ष स्वीकार करेंगे। फिलहाल प्रेरणा  एप के स्वरूप में कोई बदलाव या रियायत देने का कोई निर्णय सरकार ने नहीं लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैकाले शिक्षा पद्वति ने शिक्षकों की सोच को भी काफी हद तक प्रभावित किया है। जब स्वच्छंदता पर रोक लगाई जाती है तो ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आती है। अभी तक आप स्कूल आए नहीं आए, छुट्टी की मॉनिटरिंग मुक्कमल तरीके से नहीं हो पाती थी। अब एप से सबकी निगरानी होगी। सभी को इसे अपनाना होगा। अभी ये ऐच्छिक है मगर आगे चलकर इसे अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed