फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   poling parties get training for mlc election

कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 25 Feb 2016 08:22 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
poling parties get training for mlc election
गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभागार में सभी मतदान कार्मिकों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ओएन सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी बूथों पर मुस्तैद रहे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि तीन मार्च को मतदान होगा लिहाजा दो मार्च  की सुबह आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट स्थित कर्मचारी संघ भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। मतदान स्थल से दो सौ मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी या उनके समर्थक किसी से वोट के लिए अनुरोध नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से भी कहा कि वे पूरी निष्पक्षता और मुस्तैदी के साथ मतदान प्रक्रिया पर नजर रखें। बताया कि जिले में 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। बता दें कि गोरखपुर में 20 और महराजगंज में 12 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस मौके पर  उप निदेशक बचत बीएन मिश्र ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित टेबल से निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


चेकलिस्ट से अच्छी तरह सभी सामानों का मिलान कर यह सुनिश्चित कर लें कि थैले में पूरा सामान रहे। इसके साथ ही यह भी देखें कि मतदान केन्द्र में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार की व्यवस्था की गयी है कि नहीं। प्रशिक्षण के दौरान सभी एडीएम, एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed