{"_id":"5d0b7e1c8ebc3e2e8931327a","slug":"policemen-taking-bribe-videos-viral-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घूस लेते वीडियो वायरल होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घूस लेते वीडियो वायरल होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप
Thu, 20 Jun 2019 06:07 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 20 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते फरवरी महीने में हुई मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना के दौरान मनमाफिक रिपोर्ट लगवाने के लिए एक पक्ष की तरफ से एसआई विक्रम सिंह से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद रुपए लेते हुए वीडियो बना लिया गया। मुकदमा खत्म होने के बाद अब जाकर वह वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मुरादाबार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर गए दरोगा विक्रम सिंह जल्दी ही रिटायर होने वाले हैं। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन