फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police will arranges safty issue for lovers.

प्रेमी युगल के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने को स्पेशल टीम गठित

Tue, 22 Oct 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
police will arranges safty issue for lovers.
अब प्रेमी युगलों की हिफाजत करेगी पुलिस की स्पेशल टीम
विज्ञापन

विष्णु त्रिपाठी
गोरखपुर। अब प्रेमी युगल की हिफाजत पुलिस की स्पेशल टीम करेगी। इनसे जुड़े मामलों का स्वत: संज्ञान लेकर यह टीम ऑनर किलिंग, प्रेमी युगल का उत्पीड़न रोकने के साथ ही बेतुके फरमान सुनाने वाली पंचायतों, समाज के कथित नेताओं पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए प्रमुख सचिव के निर्देश पर जोन के प्रत्येक जिले में विशेष टीम गठित की गई है।
गोरखपुर में टीम की कमान एसपी नार्थ को दी गई है। जरूरत पड़ने पर प्रेमी युगलों को इस टीम से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। सभी जिलों में एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी टीम के सदस्य होंगे। एसएसपी हर माह टीम के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

प्रेमी युगलों खास तौर अंतरजातीय विवाह करने वालों पर अत्याचार, ऑनर किलिंग, पंचायतों के बेतुके फरमानों को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को कठोर कार्रवाई को निर्देश दिए थे। इस पर सरकार के आदेश पर प्रत्येक जिले में स्थानीय स्तर पर इन समितियों का गठन किया गया है। जिन थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं हुई हैं, वहां की पुलिस ज्यादा सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष टीम घटनाओं की रोकने के साथ ही केसों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी, शादी करने वाले प्रेमी युगल को रहने व सुरक्षा का इंतजाम कराएगी। साथ ही आरोपितों व पंचायतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।
टीम और पुलिस करेगी ये काम
- पांच वर्षों में हुए अपराधों की सूची तैयार करेगी और जहां घटनाएं हो चुकी हों, वहां विशेष निगरानी
- डायल-100 (26 अक्तूबर से डायल-112) की पुलिस मौके पर जाकर थाने के अलावा विशेष टीम को भी सूचना देगी
- प्रेमी युगल के खिलाफ अत्याचार या हिंसा होने पर प्रभावी कार्रवाई
- प्रेमी युगल का विरोध होने की दशा में जांच कर कार्रवाई और एसएसपी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देना
- स्वत: संज्ञान लेकर भी कार्रवाई करना, वादी के सामने न आने पर भी पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई
- बालिग प्रेमी युगलों के शादी करने में हरसंभव मदद करना
ये हैं जोन के हेल्पलाइन नंबर
गोरखपुर-9454403527 व 9454417470, देवरिया- 0556-8227910 व 9454417471, महराजगंज- 9454417468, कुशीनगर-9454417371, बस्ती-0554-2247128, सिद्धार्थनगर-9454404891, संतकबीरनगर-9454417382 व 9454401071, देवीपाटन-9454417463, बलरामपुर-7839855001, श्रावस्ती- 0525-0222328 और बहराइच- 9454417462 में इस नंबर पर चौैबीस घंटे मदद ली जा सकती है।

जोन के प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विवाहित या अविवाहित प्रेमी युगल की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रभावी कदम उठाएगी। -दावा शेरपा, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed