फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police staion will be established to control the steeling of electricity

बिजली चोरी रोकने को बनेंगे थाने

Thu, 25 May 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 25 May 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police staion will be established to control the steeling of electricity
अभियंताओं के साथ बैठक करते एमडी। - फोटो : Amar Ujala
बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार सख्त है। इस दिशा में जल्द ही वह विधानसभा में बिजली थाने बनाने का प्रस्ताव लाने जा रही है। इसके तहत अभी सरकार ने कटिया से बिजली का उपभोग करने वालों और बकाएदारों के लिए सर्वदा अभियान और सरचार्ज माफी योजना चलाई है। इसके बाद बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा। बिजली थाने का प्रस्ताव इसी कड़ी का अगला कदम है।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एससी भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। बताया कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली चोरी रुकनी जरूरी है। इसी के तहत सीएम बिजली थाना बनाने के मूड में हैं। एमडी ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी उपकेंद्रों पर टॉल फ्री नंबर 1912 के साथ जेई का सीयूजी नंबर पेंट कराया जाएगा। कटौती पूर्व सूचना अभियंता उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए जल्द ही मिस्ड कॉल सेवा शुरू करने की योजना है। इस पर शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता को सिर्फ मिस्ड कॉल देनी होगी।
विज्ञापन


आधार कार्ड पर मिलेंगे नए कनेक्शन
शहर में कई जगहों पर लोग लंबे अरसे से रह रहे हैं। इनके पास जमीन का मालिकाना हक तो नहीं लेकिन पीढ़ियों से ये लोग यहां रहते हैं। इन्हें नए कनेक्शन देने में आ रही दिक्कत का मामला एमडी तक पहुंचा। पुरानी जेल के बाशिंदों ने कनेक्शन लेने में आ रही दिक्कत की शिकायत की थी। इस पर एमडी ने सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी लेकर कनेक्शन जारी करने की छूट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस की तरह शहर में लगेगा स्मार्ट मीटर
बिजली बिलिंग व्यवस्था में खराबी की शिकायतों पर उन्होंने सुबह समीक्षा के दौरान फर्म के अफसरों को फटकारा। बताया कि बनारस में इस तरह की शिकायतों को खत्म करने के लिए स्मार्ट मीटर (बिल जारी करने में सक्षम) लगाने का प्रस्ताव आया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने 79 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। निकट भविष्य में शहर के लिए भी स्मार्ट मीटर का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

स्काडा के अफसरों को दी चेतावनी
स्काडा योजना के तहत हो रहे सुधारात्मक कार्यों की सुस्त रफ्तार पर नोटिस जारी की गई। 31 मई तक कंपनी को सभी ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य निपटाने का निर्देश दिया। बताया कि सभी उपकेंद्रों पर डबल लाइन बनाई जाएगी, ताकि फाल्ट की स्थिति में शहरियों को दिक्कत न झेलनी पड़े और दूसरी लाइन से उन्हें तत्काल बिजली सप्लाई दी जा सके।
 
एक जून तक दूर होगी बरहुआ ट्रांसमिशन की समस्या
एमडी ने बताया कि दो दिन शहर के नौ उपकेंद्रों की बिजली बरहुआ ट्रांसमिशन स्टेशन के 100 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से प्रभावित रही। गुरुवार को देवरिया से पावर ट्रांसफॉर्मर आएगा। दो दिन पुराने ट्रांसफॉर्मर को खोलने में लगेंगे। इसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और टेस्टिंग में तीन दिन लग जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि एक जून तक यह समस्या सुधर जाएगी। बताया कि निकट भविष्य में ट्रांसमिशन उपकेंद्रों की क्षमता विस्तार का भी प्रस्ताव है।

बिजली अभियंताओं को सुधारना होगा कार्य-व्यवहार
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एससी भारती ने बुधवार को बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें बिजली अभियंताओं को कार्य-व्यवहार सुधारने की नसीहत दी और विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का संदेश दिया। गोरखपुर में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए पांच जून के बाद जरूरी सुधारात्मक कार्य जल्द निपटाने को कहा। स्पष्ट किया कि गर्मी को देखते हुए शासन ने पांच जून तक शटडाउन पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थितियों में ही शटडाउन दिए जाएंगे।

सुबह 10 बजे वह मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली अभियंताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरचार्ज माफी योजना और सर्वदा अभियान की सफलता के लिए सभी गंभीरता से काम करें। उन्होंने 1912 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के तय समय में निस्तारण को लेकर भी अफसरों को गंभीर किया। कहा कि इसकी मॉनीटरिंग वह खुद कर रहे हैं। इसके तहत पूर्वांचल के पांच अच्छे और पांच खराब प्रदर्शन वाले अधिशासी अभियंताओं को चिह्नित किया जाएगा। अच्छे प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, वहीं लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरचार्ज माफी योजना में 12 फीसदी बकाएदारों के पंजीकरण पर नाराजगी जताई। बकाएदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 फीसदी छूट का लाभ लेने के लिए अभियंता प्रेरित करें। शहरी क्षेत्र में मई तक तो वहीं देहात क्षेत्र में 15 जून तक योजना लागू होगी


उन्होंने सर्वदा अभियान को भी गति देने पर जोर दिया। कहा कि अभियंता योजना का प्रचार कराएं। बताएं कि कटिया से बिजली का इस्तेमाल कर रहे लोग इसकी जानकारी देकर बिना जुर्माना कनेक्शन ले सकते हैं। इसके तहत उपभोक्ता आसानी से लोड बढ़वा सकते हैं तो मीटर भी दुरुस्त करा सकते हैं। इस दौरान मुख्य अभियंता एके सिंह, शहर के अधीक्षण अभियंता एके सिंह, एसई एनके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed