{"_id":"57164ce94f1c1b0f4a8b45d0","slug":"police-recruitment-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती : दौड़ में एक अभ्यर्थी का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती : दौड़ में एक अभ्यर्थी का पैर टूटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
बिछिया स्थित पीएसी ग्राउंड में सिपाही भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती की दौड़ में मंगलवार को 797 अभ्यर्थी पास हुए। सुबह छह बजे शुरू हुई दौड़ में मऊ का रहने वाला युवक दौड़ते समय ट्रैक पर गिर गया। बाएं पैर में चोट आने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डॉक्टर ने पैर फैक्चर होने की जानकारी दी।
मंगलवार को दौड़ के लिए 1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पीएसी ग्राउंड पर सुबह 890 अभ्यर्थी पहुंचे। प्रवेश के साथ ही कागजों की जांच के बाद पांच राउंड में सभी की दौड़ कराई गई। निर्धारित समय 27 मिनट के बाद भीतर 797 अभ्यर्थियों ने 4800 मीटर दौड़ पूरी की।
दूसरे राउंड की दौड़ में शामिल मऊ, घोषी के कड़ैनी का रहने वाला अभिषेक शर्मा (20) आखिरी चक्कर में ट्रैक पर गिर गया। घुटने में बांए पैर के ऊपर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर दोपहर में रिश्तेदार के साथ ही परिवार के लोग पहुंचे। देर शाम उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। बीए पास करने के बाद पहली बार सिपाही भर्ती के लिए फार्म भरा था। सिपाही भर्ती के नोडल एसपी यातायात श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि दूसरे दिन 310 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अवकाश के कारण 20 और 21 अप्रैल को दौड़ नहीं होगी।