फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police ki pathshala in gorakhpur

अयोध्या फैसले पर अफवाहों से रहें दूर, पुलिस की करें मदद: एसपी सिटी

Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
police ki pathshala in gorakhpur
संस्कृति पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में शपथ दिलाते एसप?
अयोध्या फैसले पर अफवाहों से रहें दूर, पुलिस की करें मदद: एसपी सिटी
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या मामले से आप सभी परिचित हैं। कुछ ही दिन में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसे लेकर शासन-प्रशासन सभी सतर्क हैं। आप लोग भी समाज का हिस्सा हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं। कोई भी ऐसी खुशी न मनाएं जिससे किसी और की भावनाएं आहत हों। आप सभी सतर्कता बरतें और अपने परिजनों व परिचितों को भी सावधानी बरतने को कहें। ये बातें एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत रानीडिहा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों से कहीं।
एसपी सिटी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बाइक से स्कूल न आएं। बताया कि चेकिंग में पकड़े जाने पर आप नहीं आप के पिता को जेल हो सकती है। अपने अभिभावकों को भी कहें की हेलमेट और सीट बेल्ट लगा कर ही वाहन चलाएं। हीरोगीरी नियम तोड़ने में नहीं नियमों का पालन करने में है। साथ ही उन्होेंने कहा कि छात्राएं छेड़खानी या किसी भी घटना होने पर शर्माएं नहीं। वे चुप्पी तोड़े और पुलिस से संपर्क करें। 1090 या 112 नंबर पर भी फोन कर सूचना दे सकती हैं। उन्होंने छात्रों से कहा- आप यह समझ लें की नो मतलब नो होता है।
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
पुलिस की पाठशाला में संस्कृति पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संजय जायसवाल, प्रिंसिपल ज्ञानती सिंह, वाइस प्रिसिंपल नसीमा शाहिन, शिक्षक संजीव मिश्रा, संतोष पाठक, फिरोज आलम, राहुल राय, अजीत यादव, दिनेश उपाध्याय, राधेश्याम, विशाल त्रिपाठी, वंदना दूबे, गिरजेश सिंह, विजय मिश्रा, एकता अग्रवाल, अमित जायसवाल, आरती यादव, आशुतोष शाही सहित सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने किए सवाल
कार्यक्रम में एसपी सिटी को अपने बीच देख छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा बढ़ गई। उन्होंने खूब सवाल पूछे। कक्षा दस के वासिफ ने सरकारी योजनाओं मिड डे मील और मनरेगा के जमीनी स्तर पर काम न करने पर सवाल किया। वहीं सिद्धांत ने सरकारी स्कूलों की दयनीय हालत पर सवाल किया। इसी तरह दिव्या शाही ने आरक्षण पर सवाल किया। तेजस्वी यादव, अभिलाष पाठक, शिवव्रत दूबे ने भी प्रश्न पूछे। सभी सवालों का एसपी सिटी ने बखूबी जवाब दिया। जवाब पाकर बच्चे संतुष्ट दिखे।
उत्साहित छात्राएं बोलीं
एसपी सिटी सर की पाठशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अच्छे टिप्स दिए।- आकृति जायसवाल, कक्षा 11 बी
सर ने खुद के ही नहीं बल्कि परिवार वालों के लिए भी यातायात नियमों की जानकारी दी। हम उनका पालन करेंगे और परिजनों को भी बताएंगे।- अनामिका यादव, कक्षा 11 डी

अयोध्या फैसले को लेकर उत्सुकता थी। क्या होगा क्या नहीं। एसपी सर की जानकारी के बाद हम अफवाहों से बचेंगे और परिजनों से भी अपील करेंगे।- साक्षी तिवारी, कक्षा 11 ए
पुलिस की पाठशाला से उत्साहित हूं। एसपी सर ने सफलता पाने के जो टिप्स दिए हैं, उनका पालन करूंगी ताकि उनकी तरह बन सकूं। - निकिता, कक्षा 11 बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed