{"_id":"5d6c2e858ebc3e0168430491","slug":"police-gorakhpur-news-gkp319903365","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी, सुरक्षा ने गोरखनाथ मंदिर दीवानी कचहरी की सुरक्षा जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी, सुरक्षा ने गोरखनाथ मंदिर दीवानी कचहरी की सुरक्षा जांची
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एडीजी सुरक्षा
Link Copied
एडीजी, सुरक्षा ने गोरखनाथ मंदिर दीवानी कचहरी की सुरक्षा जांची
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी के एडीजी, सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर, एयरपोर्ट और दीवानी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री फ्लीट की जांच करते हुए सुरक्षा उपकरणों को भी चेक किया। दरअसल, इस कवायद का उद्देश्य यह तय करना है कि गोरखपुर के एयरपोर्ट, गोरखनाथ मंदिर समेत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा यूपी पुलिस के हवाले रहे या इसके लिए सीआईएसएफ को तैनात किया जाए। एडीजी का दौरा इसी प्रस्ताव पर विचार करने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। एडीजी की रिपोर्ट के बाद सरकार इस बारे में कोई फैसला ले सकती है।
रविवार सुबह गोरखपुर पहुंचे एडीजी, सुरक्षा ने पहले न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था जांची। वहां उन्हें 85 कैमरे लगे मिले जिससे वह संतुष्ट दिखे। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और मंदिर के अलावा मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा का भी जायजा लिया। यहां वह करीब दो घंटे तक रहे। बाद में पुलिस लाइन जाकर मुख्यमंत्री की फ्लीट का निरीक्षण किया। उसमें लगे उपकरणों को जांचा। कुछ उपकरणों की मांग भी की गई। उन्होंने इसे सुरक्षा मुख्यालय से तत्काल मंगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।