{"_id":"5de95c238ebc3e54b121a9c1","slug":"police-dial-112-gorakhpur-city-news-gkp332094572","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का फैसला, टैक्सी ना मिले तो डायल करें 112, पुलिस छोड़ेगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का फैसला, टैक्सी ना मिले तो डायल करें 112, पुलिस छोड़ेगी घर
Fri, 06 Dec 2019 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police
रात नौ बजे के बाद अगर टैक्सी ना मिले तो महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं पुलिस को कॉल करें। पुलिस आप को सुरक्षित घर छोड़कर आएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश होने के बाद एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने पुलिस को ऐसी कॉल को गंभीरता से लेने और मदद के लिए तुरंत पहुंचने का आदेश जारी किया है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए डॉयल 112 का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब अपराध होने की दशा में ही नहीं बल्कि देर रात टैक्सी ना मिलने या महिला को खुद को असुरक्षित महसूस करने की दशा में भी पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी। नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा कामकाजी महिलाओं को मिलेगा। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने बताया कि यदि किसी भी महिला, छात्रा को जरूरत महसूस हो तो पुलिस से मदद मांगें, पुलिस तत्काल पहुंचेगी।