{"_id":"5c684a5abdec22271f342bb6","slug":"police-arrested-a-man-who-said-pakistan-jindabad-slogan-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 16 Feb 2019 11:07 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी घटना के विरोध में बनाई गई मानव श्रृंखला के दौरान छात्राओं के मुंह से पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलना इतना नागवार गुजरा कि आगे बढ़कर वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारा लगाने लगा। आसपास मौजूद शिक्षकों व आवाम की भीड़ ने उसे फौरन दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल एमपी चौबे ने बताया कि थाने में वाल्टरगंज थने के मझौआमीर निवासी सैय्यद खालिद पुत्र सैय्यद आलम के विरुद्घ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी व धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली पहुंचे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखंड प्रताप सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, विमल त्रिपाठी, पवन मिश्रा, सत्येंद्र चौधरी आदि अन्य भाजपा नेताओं ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त तहरीर दी। जिसमें उक्त शख्स को आतंकवादी संगठनों से जुड़ा होने का संदेह व्यक्त किया गया है। आतंकी संगठनों के मुकदमों के साथ ही इसकी भी जांच कराने और जिले में इससे जुड़े अन्य तत्वों के बारे में गहन छानबीन करने का आग्रह किया गया है। प्रभारी एसपी पंकज का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर युवक के बारे में सारी जानकारी जुटाई जा रही है।
सउदी अरब से लौटा है खालिद
मुस्लिम बाहुल्य मझौआमीर का निवासी 30 वर्षीय सैय्यद खालिद अभी चार माह पहले ही सउदी अरब से लौटा है। पुलिस अधिकारियों से उसने वहां प्राइवेट नौकरी करने की बात बताई। खुद को पाक-साफ बता रहे सनकी जैसा दिख रहे युवक से मजिस्ट्रेट ने भी बयान दर्ज किया। जिसमें उसने बताया कि वह कंपनीबाग पर सड़क के किनारे खड़ा था। जुलूस में शामिल बच्चों से पूछ भर लिया कि किसके नारे लगा रहे हो ?