{"_id":"5c722615bdec224bbb20aaf5","slug":"pm-narendra-modi-launch-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-in-gorakhpur-live-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने देश के एक करोड़ एक लाख से ज्यादा किसानों के खाते में भेजे दो हजार 21 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने देश के एक करोड़ एक लाख से ज्यादा किसानों के खाते में भेजे दो हजार 21 करोड़
Sun, 24 Feb 2019 10:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खाद कारखाना मैदान से किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की। साथ ही देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के एक करोड़ एक लाख 6880 किसानों के बैंक खाते में दो हजार 21 करोड़ रुपये की पहली किस्त भेज दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के बैंक खातों में पहली किस्त की रकम नहीं पहुंची है, उन्हें कुछ सप्ताह में मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी नियत साफ थी। योजना बनाई और बजट का प्रावधान किया। अब रकम बैंक खातों में भेज दी। महामिलावटी लोगों की नियत साफ नहीं थी। कर्जमाफी के नाम पर वह बार-बार किसानों को छलते रहे हैं।
किसान रैली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटा तीन मिनट तक अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो कांग्रेस को कई बार निशाने पर लिया। सपा-बसपा पर भी निशाना साधा और गठबंधन को महामिलावटी बताया। विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की नगरी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। खाद कारखाना मैदान से अन्नदाता को समृद्धि करने की किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई है। गुजरात के कांडला से गोरखपुर के बीच दुनिया की सबसे बड़ी एलपीजी गैस पाइप लाइन का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बार-बार झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। यह अन्नदाता का हक है। पूरा पैसा मिलेगा और हर साल मिलेगा। इसे कोई वापस नहीं ले सकता है। 10 साल में साढ़े सात लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। किसी की जाति, मजहब नहीं देखी जाएगी। भाजपा सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।
कर्जमाफी का फैसला आसान था
पीएम मोदी ने कहा कि कर्जमाफी का फैसला आसान था। चुनाव से पहले खेल खेल सकते थे लेकिन मोदी ऐसा पाप नहीं करेगा। हम किसानों की आय बढ़ाने में लगे हैं। सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं। कर्जमाफी का लाभ सिर्फ कांग्रेस के चेले-चपाटों को मिलता है। कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने बड़ा घोटाला किया था। तीन करोड़ किसानों की कर्जमाफी का दावा किया था। इसमें से 35 लाख लोग ऐसे थे, जिनका खेती-किसानी से कोई नाता नहीं था। किसानों की समृद्धि की योजना बनाई तो महामिलवाटी लोगों के चेहरे गिर गए। निराशा से मरे पड़े थे। अब झूठ बोलने में लगे हैं कि सम्मान निधि की रकम एक साल मिलेगी, फिर वापस ली जाएगी। ऐसा कतई नहीं होने वाला है। देश के सुविधा-संसाधन पर पहला हक किसान, गांव, गरीब का है। यह योजना चलती रहेगी। इसे कोई नहीं बंद कर सकता है। किसी के कहने से सूची में नाम बढ़ाया या घटाया नहीं जाएगा।

कर्जमाफी का नुकसान और सम्मान निधि का फायदा गिनाया
खचाखच भरे रैली स्थल पर पीएम मोदी ने कर्जमाफी का नुकसान और सम्मान निधि योजना का फायदा बताया। किसानों से हामी भरवाई, फिर कहा कि चुनाव नजदीक आता है तो एक नेता को कर्जमाफी का भूत पकड़ लेता है। 2008 में किसानों पर छह लाख करोड़ रुपये कर्ज था लेकिन कर्जमाफी सिर्फ 52 हजार करोड़ रुपये की हुई। सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए था। यह किसानों के साथ धोखा है, जो मोदी नहीं कर सकता है। कर्जमाफी का लाभ सिर्फ 10 फीसदी किसानों को मिलता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 90 फीसदी किसानों को मिलेगा। सत्ता का सुख भोगने वालों ने किसानों को सशक्त बनाने का काम ईमानदारी से नहीं किया। ऐसा होता तो किसान को ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ती। किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने से काम नहीं चलेगा। आपके पाप और बेईमानी ने किसानों को तबाह कर दिया।
गैर भाजपा शासित राज्यों को चेताया
पीएम मोदी ने गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को चेताया और कहा कि दो हेक्टेयर (पांच एकड़) क्षेत्रफल के किसानों की सूची जल्द ही केंद्र सरकार को उपलब्ध कराई जाए। कुछ राज्य सरकारों की नींद अभी नहीं टूटी है। किसानों के साथ राजनीति करना अच्छा नहीं है। सूची समय से नहीं मिली तो किसानों की नाराजगी नेतागिरी तहस नहस कर देगी। प्रधानमंत्री ने यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात सहित कई राज्य सरकारों की तारीफ की। साथ ही कहा कि पूरी रकम केंद्र सरकार को देनी है। राज्य सरकारें किसानों की सूची तैयार करके ग्राम पंचायतों में प्रदर्शित करें, फिर पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर सूची उपलब्ध कराएं।

पंजा नहीं मार पाएगा 85 पैसा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अब पंजा 85 पैसा नहीं मार पाएगा। एक प्रधानमंत्री कहते थे कि विकास योजना का एक रुपया जाता है लेकिन 15 पैसे से काम होता है। 85 पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता है। अब ऐसा नहीं है। नई नीति और नई रीति वाला भारत है। अब बिचौलिया और दलालों का खेल खत्म हो गया। सब्सिडी किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजी जा रही है। सम्मान निधि की रकम भी किसानों के खाते में भेजी जा रही है।
मछली पालन का अलग मंत्रालय
पीए मोदी ने कहा कि जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, वैसे ही वर्तमान की भाजपा सरकार ने मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाने का फैसला किया है। यह मंत्रालय मछली पालन से संबंधित नियम, कानून बनाएगा। साथ ही मछली पालन को रोजगार से जोड़ने का काम करेगा। इसका फायदा समुद्र, नदी के किनारे रहने वालों को मिलेगा।

अन्नदाता होंगे ऊर्जादाता
पीएम मोदी ने कहा कि अब अन्नदाता ऊर्जादाता भी बनेगा। देश के 17 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें से 10 लाख सोलर पंप को पॉवर ग्रिड से जोड़ा जाएगा। जो बिजली बचेगी, वह सरकार खरीद लेगी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। दो और पांच किलोवाट के सोलर पंप लगाने का निर्णय हुआ है। अब किसानों को सिंचाई के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बिजली बिल भी कम आएगा।
भीषण गरीबी से बाहर निकल रहा भारत
अपने संबोधन के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सीधा संवाद किया। पहले कहा दुनिया का सर्वे बता रहा कि भारत भीषण गरीबी से बाहर निकल रहा है, फिर सवाल किया आपको पता है ऐसा क्यों हो सका! इस पर जनता ने मोदी मोदी के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मंच ने जनता को रोका और कहा कि नहीं, इसकी वजह आप हैं। यूपी के भाई, बहनों ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, जो कड़े निर्णय लेने में सक्षम है। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी यूपी की जनता का आशीर्वाद मिलेगा, ऐसा भरोसा है। सिर झुकार नमन करता हूं।