फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi will give gifts of Rs 9325 crore to Purvanchal

पूर्वांचल को 9325 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे पीएम, सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल का करेंगे शुभारंभ

Tue, 19 Feb 2019 06:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will give gifts of Rs 9325 crore to Purvanchal
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

मानबेला में 24 जनवरी को आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर समेत पूर्वांचल को 9325 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इनमें 903 करोड़ के कामों का लोकार्पण और 8422 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

विज्ञापन


धानमंत्री, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने बहुप्रतीक्षित सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल और बस्ती के मुंडेरवा व गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे। पिपराइच चीनी मिल से रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई का दावा है। यह मिल पूरी तरह से आधुनिक है और किसी भी तरह का तरल पदार्थ मिल से बाहर नहीं निकलने की वजह से इससे प्रदूषण नहीं होगा। मिल से पांच हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


इसी तरह प्रधानमंत्री 4816 करोड़ की लागत वाले गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे की भी आधारशिला रखेंगे। कुंभ में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री, मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक फोरलेन और 3100 करोड़ की लागत से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की तरफ से गोरखपुर- कांडला एलपीजी पाईप लाइन बिछाने के काम का भी शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। अभी इसमें कुछ और योजनाएं जुड़ या कट सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों का होगा शुभारंभ
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 बेड क्षमता पीजी मैरीड छात्रावास: 10.77 करोड़ 
बीआरडी मेडिक कॉलेज में 100 बेड क्षमता पीजी गर्ल्स छात्रावास : 11.85 करोड़
गोरखपुर में 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण : 07.68 करोड़ 
स्वदेश के तहत गोरखनाथ मंदिर में प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था: 06.50 करोड़ 
मुंडेरवा चीनी मिल : 386.73 करोड़ 
पिपराइच चीनी मिल : 410 करोड़
मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल बिल्डिंग : 69.87 करोड़

इन कार्यों की रखी जाएगी आधारशिला
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण : 288.30 करोड़
गोरखनाथ मंदिर का विकास : 12.88 करोड़
गोरखनाथ मंदिर परिसर में म्यूजियम की स्थापना : 09. 37 करोड़
मानसरोवर ताल एवं रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार : 07.00 करोड़
गोरखपुर- कांडला एलपीजी पाईप लाइन : 3100 करोड़
गोलखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे : 4816 करोड़
इलेक्ट्रिक लोकोशेड का निर्माण(पूर्वोत्तर रेलवे) : 66 करोड़
बाल्मिकीनगर खंड का विद्युतीकरण (पूर्वोत्तर रेलवे) : 123 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed