{"_id":"5c72ce49bdec2256646ac363","slug":"pm-modi-pushed-the-zeal-in-youth-in-gorakhpur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अंदाज से जनता की नब्ज टटोल गए पीएम, युवाओं के सिर चढ़कर बोला मोदी मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए अंदाज से जनता की नब्ज टटोल गए पीएम, युवाओं के सिर चढ़कर बोला मोदी मैजिक
Sun, 24 Feb 2019 10:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रैली में समर्थकों का आभार करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
2014 से 2019 चार साल का अंतराल। भीड़ का मूड भी वैसा ही। मोदी का जनता से संवाद की अदा भी पहले जैसी। शंखनाद के बीच योगी-मोदी और मोदी-मोदी के जमकर जयकारे। यही नहीं चुटीले अंदाज से मोदी ने जब कांग्रेस, सपा व बसपा पर कटाक्ष किया तो जनता की प्रतिक्रिया भी पहले जैसी ही। वैसा ही जोश और उत्साह भी देखने को मिला। फर्क था बस मोदी के भाषण की शैली का। इस बार आक्रामक की जगह मोदी गंभीरता से बातें समझा रहे थे। लेकिन मोदी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। करीब एक घंटे तक मोदी के भाषण के दौरान कई बार ऐसे अवसर आए कि चारों तरफ से तालियां बजती रहीं और नारे लगते रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर जैसे ही खाद कारखाना परिसर में मंडराया, सभा स्थल की ओर बढ़ रहे हर किसी के पांव थम गए। योगी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगने लगे। यह सिलसिला प्रधानमंत्री के भाषण तक चलता रहा। मोदी कभी शिक्षक बनकर किसानों को समझाते नजर आए तो कभी जनता से सवाल कर उनकी हामी भी भरवाई। उनकी हर बात का अलग मायने था और राजनीतिक विश्लेषण भी। तभी तो बार-बार वे पिछली सरकारों से तुलना कर किसानों को नफा और नुकसान समझाने की कोशिश करते नजर आए। जनता का मूड भांपकर वे बीच-बीच में जोश भी भरते रहे। कांग्रेस पर हमलावर प्रधानमंत्री ने जब जनता से कहा कि, उन्हें पता नहीं था कि इस बार मोदी से पाला पड़ा है। यह सुनते ही जनता ने तालियां बजानी शुरू कर दी। इसी बीच एक उत्साही युवा ने शंख बजाना शुरू किया तो मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। मोदी भी जनता के मूड को भांप चुके थे। किसानों को थोड़ी देर उनके हित की योजनाएं बताई। चुटकी लेते हुए कहा कि जब संसद में छह हजार रुपये किसानों को देने की बात ही तो आपने देखा, उनके चेहरे कैसे लटक गए थे। इसके बाद काफी देर तक ‘मोदी जिंदाबाद’, ‘मोदी नाम विकास का’ और ‘फिर मोदी सरकार’ के नारे लगे।
विज्ञापन
भाजपा झंडे के साथ लहराया तिरंगा
सभा स्थाल में मीडिया गैलरी के पीछे भाजपा झंडे के साथ तिरंगा भी लहराया गया। सात साल के अमन को कंघे पर बैठकर एक युवा ने तिरंगा थमा दिया। वहीं, कुछ दूरी पर युवा भाजपा झंडा और तिरंगा लहराते रहे। कई बार भारत मां की जय, वंदे मातरम् और मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। महिलाएं भी उत्साहित थीं।
विज्ञापन
मुस्लिम युवा का उत्साह देख मुस्कराए मोदी
भाषण सुनने आए एक मुस्लिम युवा का उत्साह देख मोदी भी मुस्कराने लगे। सिर पर टोपी लगाए मुस्लिम युवा बार-बार कुर्सी उठकर मोदी जिंदाबाद और मोदी-मोदी के नारे लगा रहा था।