{"_id":"57923bcf4f1c1b875fc4b471","slug":"pm-change-the-image-and-destiny-sayd-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने तस्वीर और तकदीर बदल दी: नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने तस्वीर और तकदीर बदल दी: नड्डा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 22 Jul 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
पीएम की रैली में बाोलते स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया। गोरखपुर ही नहीं, उन्होंने लोक सभा चुनाव के दौरान जहां-जहां की जनता को जो आश्वासन दिया था उसे पूरा किया। कहा कि देश के साथ-साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश की भी तस्वीर और तकदीर बदल दी। कहा कि गोरखपुर में एक साथ एम्स और फर्टिलाइजर फैक्ट्री की आधारशिला, स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। उन्हाेंने कहा कि एम्स की स्थापना जहां मानवता की सेवा है वहीं खाद कारखाना पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि गोरखपुर में बनने वाले एम्स से पूर्वांचल के 15 जिलों के साथ ही बिहार के भी पांच जिलों के लोग लाभान्वित होंगे। यही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फंड दिया।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने सपाइयों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में सरकार बनते ही सपाई डीआईजी को सिपाही समझने लगते हैं और जैसे ही सरकार जाती है सिपाही को डीआईजी मान लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता विकास चाहती है तो उसे एक बार भाजपा को मौका देना होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही हैं जो विकास को तरजीह देते हैं। यूपी में भी अगर भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र की तरह यहां भी लोगों को बदलाव दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन
25 साल से बंद कारखाने का 25 माह में हुआ शिलान्यास : अनंत कुमार
केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि लोक सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने जो भी वादे किए थे, उसे पूरा किया। जो खाद कारखाना करीब 25 साल से बंद था, मोदी ने 25 महीने में उसका शिलान्यास कर दिया। तीन साल में यह कारखाना शुरू हो जाएगा और निश्चय ही इसका लोकार्पण भी प्रधानमंत्री मोदी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का मतलब मेक इन यूपी और मेक इन यूपी का मतलब मेक इन पूर्व उत्तर प्रदेश और मेक इन पूर्वी उत्तर प्रदेश से मतलब मेक इन गोरखपुर से है। प्रधानमंत्री ने इसी सोच से गोरखपुर में एक साथ फर्टिलाइजर फैक्ट्री और एम्स की आधारशिला रखी। कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश को मांग से ज्यादा खाद दिया। बताया कि छह हजार करोड़ से गोरखपुर में बन रहे खाद कारखाने से पूरे पूर्वांचल में खाद संकट खत्म हो जाएगा। तीन साल में कारखाने में खाद बनने लगेगी और तीन हजार लोगों को इससे रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
आजादी के बाद सबसे बड़ा पूंजी निवेश: गोयल
ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एम्स और फर्टिलाइजर फैक्ट्री गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल में भी विकास की एक नई इबारत लिखेंगे। आजादी के बाद किसी योजना के लिए यह सबसे बड़ा पूंजी निवेश है। खाद कारखाने से पूर्वांचल के किसानों की खाद की चिंता तो खत्म होगी ही, तमाम बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। एनटीपीसी और कोल इंडिया को गोरखपुर में खाद कारखाने के संचालन के जरिए यहां की जनता की सेवा का मौका मिला। सरकार बनने के बाद पीएम ने सबसे पहले विद्युतीकरण की चिंता की। दीनदयाल विद्युतीकरण योजना की शुरूआत की गई, जिससे दो साल के भीतर हजारों गांवों को रोशन किया गया। अब न देश में कोयले की कमी है और न ही बिजली की। खाद की कमी भी जल्द ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन