फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM change the image and destiny, sayd JP Nadda

पीएम ने तस्वीर और तकदीर बदल दी: नड्डा

Fri, 22 Jul 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 22 Jul 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
PM change the image and destiny, sayd JP Nadda
पीएम की रैली में बाोलते स्वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया। गोरखपुर ही नहीं, उन्होंने लोक सभा चुनाव के दौरान जहां-जहां की जनता को जो आश्वासन दिया था उसे पूरा किया। कहा कि देश के साथ-साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश की भी तस्वीर और तकदीर बदल दी। कहा कि गोरखपुर में एक साथ एम्स और फर्टिलाइजर फैक्ट्री की आधारशिला, स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। उन्हाेंने कहा कि एम्स की स्थापना जहां मानवता की सेवा है वहीं खाद कारखाना पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि गोरखपुर में बनने वाले एम्स से पूर्वांचल के 15 जिलों के साथ ही बिहार के भी पांच जिलों के लोग लाभान्वित होंगे। यही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फंड दिया।
विज्ञापन

25 साल से बंद कारखाने का 25 माह में हुआ शिलान्यास : अनंत कुमार

केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि लोक सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने जो भी वादे किए थे, उसे पूरा किया। जो खाद कारखाना करीब 25 साल से बंद था, मोदी ने 25 महीने में उसका शिलान्यास कर दिया। तीन साल में यह कारखाना शुरू हो जाएगा और निश्चय ही इसका लोकार्पण भी प्रधानमंत्री मोदी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का मतलब मेक इन यूपी और मेक इन यूपी का मतलब मेक इन पूर्व उत्तर प्रदेश और मेक इन पूर्वी उत्तर प्रदेश से मतलब मेक इन गोरखपुर से है। प्रधानमंत्री ने इसी सोच से गोरखपुर में एक साथ फर्टिलाइजर फैक्ट्री और एम्स की आधारशिला रखी। कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश को मांग से ज्यादा खाद दिया। बताया कि छह हजार करोड़ से गोरखपुर में बन रहे खाद कारखाने से पूरे पूर्वांचल में खाद संकट खत्म हो जाएगा। तीन साल में कारखाने में खाद बनने लगेगी और तीन हजार लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन

आजादी के बाद सबसे बड़ा पूंजी निवेश: गोयल

ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एम्स और फर्टिलाइजर फैक्ट्री गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल में भी विकास की एक नई इबारत लिखेंगे। आजादी के बाद किसी योजना के लिए यह सबसे बड़ा पूंजी निवेश है। खाद कारखाने से पूर्वांचल के किसानों की खाद की चिंता तो खत्म होगी ही, तमाम बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। एनटीपीसी और कोल इंडिया को गोरखपुर में खाद कारखाने के संचालन के जरिए यहां की जनता की सेवा का मौका मिला। सरकार बनने के बाद पीएम ने सबसे पहले विद्युतीकरण की चिंता की। दीनदयाल विद्युतीकरण योजना की शुरूआत की गई, जिससे दो साल के भीतर हजारों गांवों को रोशन किया गया। अब न देश में कोयले की कमी है और न ही बिजली की। खाद की कमी भी जल्द ही दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनने पर डीआईजी को सिपाही समझते हैं सपाई: केशव 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने सपाइयों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में सरकार बनते ही सपाई डीआईजी को सिपाही समझने लगते हैं और जैसे ही सरकार जाती है सिपाही को डीआईजी मान लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता विकास चाहती है तो उसे एक बार भाजपा को मौका देना होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही हैं जो विकास को तरजीह देते हैं। यूपी में भी अगर भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र की तरह यहां भी लोगों को बदलाव दिखाई पड़ेगा। 

सिर्फ मोदी ने समझा मासूमों की मौत का दर्द: आदित्यनाथ

सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि सिर्फ गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल के लिए इंसेफेलाइटिस महामारी बन चुकी है। 30 सालों में इस बीमारी ने करीब 50 हजार मासूमों की जान ले ली। इन मौतों का दर्द आज तक किसी ने नहीं समझा। सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही वह शख्स हैं जिन्हाेंने इस दर्द को समझा। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने पूर्वांचल की उन जानों की भी परवाह की जो इलाज के बिना असाध्य रोगों से चली गई। यही वजह है कि उन्होंने गोरखपुर को एम्स दिया। तीन साल में एम्स चालू हो जाएगा फिर लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई जाने को विवश नहीं होना पड़ेगा। कहा कि पीएम को पूर्वांचल के विकास की भी फिक्र है, जिसकी वजह से गोरखपुर में ढाई दशक से बंद फर्टिलाइजर फैक्ट्री की उनके हाथों आधारशिला पड़ी। पीएम का आगमन एतिहासिक क्षण है और वर्षों की अभिलाषा को पूरी करने वाला भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed