फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Piyush saved life of student drowning in river in Basti, school Honored

नदी में डूब रहे छात्र की पीयूष ने बचाई जान, साहस को देखते हुए स्कूल ने माफ की एक साल की फीस

Wed, 23 Oct 2019 06:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Piyush saved life of student drowning in river in Basti, school Honored
स्कूल ने किया सम्मानित - फोटो : Amar Ujala

बस्ती जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र हर्रैया के जगदीशपुर गांव के पास बने लकड़ी के पुल से स्कूल जा रहा साईकल सवार छात्र नदी में गिर गया और डूबने लगा। पुल से जा रहे एक अन्य छात्र ने दिलेरी दिखाते हुए नदी में छलांग लगा डूब रहे छात्र को बाहर निकाला। जान बचाने वाले छात्र को विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी हरिश्चंद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र ऋषि सिंह श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज भदावल में कक्षा सात का छात्र है। बुधवार की सुबह वह विद्यालय जाने के लिए घर से साईकिल लेकर निकला। मनोरमा नदी पर बने लकड़ी के पुल पर पहुंचा तो वह साईकिल समेत नदी में गिर गया। 
विज्ञापन


ऋषि को डूबता देख वहां से गुजर रहे छात्र सेमरहिया निवासी पीयूष पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय ने दिलेरी दिखाते हुए नदी में छलांग दी और डूब रहे ऋषि को किसी तरह बाहर निकाला। पीयूष हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया में कक्षा 12 का छात्र है। जब विद्यालय प्रबंधन को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने छात्र पीयूष को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य सूरज सिंह ने छात्र की दिलेरी और साहस को देखते हुए उसके एक वर्ष की फीस माफ कर दी। वहीं डूब रहे छात्र ऋषि सिंह के परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पीयूष के इस सराहनीय कार्य के लिए उसे धन्यवाद दिया। 


गौरतलब है कि जिस पुल से छात्र ऋषि गुजर रहा था वह बांस-बल्ली से बना है। इसी पुल से हजारो छात्रों को अपनी जान जोखिम में डालकर हर दिन गुजरना पड़ता है। यहां पक्का पुल पास भी हो गया है पर शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed