फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PF department cease sugar

जेएचवी शुगर मिल की 60 हजार बोरी चीनी सीज, मालिक पर केस

Sat, 14 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 14 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
PF department cease sugar
sugar
गड़ौरा महराजगंज की जेएचवी शुगर मिल पर गोरखपुर क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारियों की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिल के गोदाम में पड़ी 60 हजार बोरी चीनी को जहां सीज कर दिया गया है वहीं मिल के मालिक जवाहर जायसवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव जायसवाल, सीजेएम (चीफ जनरल मैनेजर) अशोक कुमार पाठक और शुगर सेल इंचार्ज यतींद्र कुमार पांडेय पर धोखाधड़ी आदि मामलों में ठूठीबारी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मिल कर्मचारियों के  पीएफ का अंशदान न जमा करने पर महकमे ने मिल प्रबंधन के खिलाफ 1.26 करोड़ रुपये की आरसी जारी की थी। इसके बाद भी रकम न जमा करने पर सहायक आयुक्त विकास कुमार गुप्ता विकास कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। कर्मचारियों के पीएफ का यह बकाया 2013 के पहले का है। पीएफ कमिश्नर वीवीबी सिंह के मुताबिक मिल पर अप्रैल 2013 से लेकर मार्च 2015 तक के बकाये का भी निर्धारण हो गया है। यह बकाया 1.98 करोड़ रुपये है। इसे लेकर भी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रकम जमा करने के लिए 15 दिन की मोहलत और फिर नोटिस देने के बाद भी जब मिल मालिक ने रकम नहीं जमा की तो विभाग ने मिल के यूनियन बैंक के महराजगंज और वाराणसी स्थित सभी खाते अटैच कर दिए हैं। 
विज्ञापन


चीनी मिल प्रबंधन को बकाया रकम जमा करने के लिए कई बार मौका दिया गया। आरसी जारी करने पर भी जब कर्मचारियों के पीएफ अंशदान की रकम नहीं जमा की गई तो विभाग ने मिल के गोदाम में पड़ी चीनी की सभी बोरियां सीज कर दीं। मालिक समेत चार लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। बकाये के ही मामले में उनके बैंक एकाउंट भी अटैच किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीवीबी सिंह, पीएफ कमिश्नर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed