{"_id":"5bf408f5bdec226989664a8c","slug":"people-protested-against-school-teacher-who-comments-against-gods-and-goddesses-in-sant-kabir-nagaer","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन, डीआईओएस और पुलिस ने संभाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन, डीआईओएस और पुलिस ने संभाला मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर ब्लॉक के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज पारस नगर के संस्कृत अध्यापक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं व वर्ग विशेष के खिलाफ अभद्र पोस्ट किया था। इस पर नाराज लोगों ने मंगलवार को कॉलेज का गेट बंदकर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने की सूचना पर डीआईओएस व एसओ बखिरा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पारस नगर के गेट पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे टोनी राय, संजय राय, अंशु राय, आकाश राय, सन्नी राय, हृदयेश गिरी, आलोक राय, शिवम राय, राजन राय, सतीश राय, नित्यानन्द राय, सतीस शर्मा, हरिलाल, हरिनाथ कन्नौजिया, सर्वजीत राय, कमलेश सिंह, विनोद साहनी समेत तमाम ग्रामीण एकत्रित होकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया।
इसकी जानकारी होते ही एसओ बखिरा सदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। कुछ देर बाद डीआईओएस शिवकुमार ओझा भी पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शिक्षक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा नेता अत्रिमुनि राय व अवधेश राय ने भी लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।