फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People jaam the road to maintain road

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर लगाया जाम 

Mon, 01 Aug 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 01 Aug 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
People jaam the road to maintain road
जर्जर सड़क की समस्या को लेकर आजाद चौक पर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : Mahesh Kumar
आजाद चौक से बड़गो जाने वाली सड़क के खराब होने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। पुलिस के काफी समझाने के बाद व्यापारी सड़क से हट गए। इसके बाद भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


आजाद चौक से बड़गो जाने वाली सड़क भव्या मैरिज हाल से हनुमान मंदिर तक चार वर्षों से जर्जर हालत में है। इस पर खड़ंजा लगाकर छोड़ दिया गया है। इस संबंध में व्यापारियों द्वारा नगर निगम तथा ग्रामीण विधायक विजय बहादुर यादव को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गौरव राय ने बताया कि प्रशासन के इस उपेक्षापूर्ण रवैये से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गौरव राय ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर सड़क जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो वह व्यापारियों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


इसके बाद गौरव राय ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर वैभव पांडेय, मोनू निषाद, अनूप पांडेय, श्याम बर्नवाल, विष्णु पांडेय, शनि पांडेय, मुकुंद त्रिपाठी, अमन राय, सुभाष चंद्र, रितेश वर्नवाल, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद सिंह, दिनेश गुप्ता, मो. मोईन, संतोष यादव, राजेश कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जाम करने जा रहे बसपा नेता गिरफ्तार, रिहा 

महेवा में जलभराव, खराब सड़क को लेकर टीपी नगर में सड़क जाम करने जा रहे बसपा नेता संदीप मझवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोपहर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। बसपा के सेक्टर महासचिव संदीप मझवार ने बताया कि उनके वार्ड में जलभराव, खराब सड़क और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर वह नगर निगम को चेतावनी देने के लिए आम लोगों के साथ टीपी नगर में प्रदर्शन करने जा रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन करने वालों में शोभा देवी, मोनी देवी, आशा देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, मोहम्मद खातून, मोहम्मद नाजिया, कैलासी देवी, भीम सोनकर, हनुमान सोनकर, विक्की सोनकर, शिव सोनकर आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed