फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People give tribute to Pt. Ram Prasad Bismil

शहादत दिवस पर शहीदों की श्रद्धा में झुके सिर

Tue, 20 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
People give tribute to Pt. Ram Prasad Bismil
चेतना तिराहे पर गुरू कृपा संस्‍थान ने दीपदान किया। - फोटो : Rajesh Kumar
अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और राजेंद्र लाहिड़ी की शहादत की याद में शहर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने श्रद्धा से सिर झुकाकर शहीदों को नमन किया और उनकी गौरवगाथा से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर कहीं गोष्ठी तो कहीं माल्यार्पण कर क्रांति के महानायकों को याद किया गया।
विज्ञापन


पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक एवं राष्ट्रीय एकता परिषद की ओर से बिस्मिल पार्क में बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य लोगों ने बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबले के लिए हमें अमर शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। अध्यक्षता डॉ. उपेंद्र श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर श्यामानंद श्रीवास्तव की पुस्तक ‘गोरखपुर और त्योहार’ का लोकार्पण भी हुआ। इस दौरान रत्नाकर सिंह, हृदय नारायण भट्ट, मार्कंडेय सिंह, मुकल पांडेय, धनंजय शुक्ल, दीपक पांडेय, गौतम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वीर एकलव्य सेना ने भी बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. हरिराम निषाद, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, राजबहादुर प्रसाद, रामराज बौद्ध, प्रमोद कुमार, हरिलाल निराला, अरुण कुमार तिवारी, चंडी निषाद आदि मौजूद थे। शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र अकेला, चंदन प्रिय गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीपक गौड़, संदीप चटर्जी, आशीष प्रिय, राजेश चौरसिया, अयाज अहमद, सर्वानंद त्रिपाठी आदि ने गोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जिला जेल पहुंचा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री सौरभ सागर, उपाध्यक्ष गोल्डेन मिश्र, अमरेंद्र चौरसिया, मंत्री रंजीत तिवारी, संजीत गुप्ता, अशोक सिंह, रूपेश वर्मा, पंकज विराट आदि मौजूद थे।

नौजवान भारत सभा व दिशा छात्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल जुलूस निकालकर पं. बिस्मिल को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें अंगद, मुकेश, दीपक, नेहा, मनोरमा, माया, आदित्य, सरताज आदि मौजूद थे। मोहद्दीपुर यज्ञशाला में आर्यसमाज ने यज्ञ कर बिस्मिल को नमन किया। इसमें आर्यसमाज बक्शीपुर, असुरन, साहबगंज शाखाओं के लोग मौजूद थे। हवन के बाद लोग जिला कारागार भी पहुंचे। इनमें मोहन लाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा, हृदयानंद आर्य, सिया शरण वर्मा, उत्तम वर्मा, संध्या वर्मा आदि मौजूद थीं।

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने पुर्दिलपुर कार्यालय पर बैठक कर शहीदों को याद किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल एवं महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी ने संयुक्त रूप से की। इसमें दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप निषाद, सुरेश कुमार, त्रिवेणी गांधी, डॉ. कुलभूषण शाही, डॉ. चंद्रदेव सिंह, सुरेश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

जिला जेल में हुए कई कार्यक्रम

जिला जेल में रामप्रसाद बिस्मिल शहीद मेला व खेल महोत्सव के समापन समारोह में जेल के कक्ष संख्या चार में बिस्मिल प्रतिमा की आरती उतारकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरु कृपा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के बाद शाम को चेतना तिराहे पर 1927 दीप जलाकर पं. बिस्मिल को नमन किया गया। प्रो. कैप्टन डीएन मौर्य व बृजेश कुमार त्रिपाठी ने युवा पीढ़ी से बलिदानियों के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर मंतालाल यादव, अखिल देव त्रिपाठी, ऋचा, रमेश मणि, हरिनारायण धर दुबे, सुनील मिश्र, अरुणिमा, प्रदीप त्रिपाठी, सुमन मौर्य, नीलेश आदि मौजूद थे।


लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के तत्वावधान में मंडल के विभिन्न जिलों से आए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने जिला जेल में शहीद बिस्मिल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्षता छेदीलाल यादव ने की। इस मौके पर राजकिशोर मिश्र, शंभू सिंह श्रीनेत, फिरोज, शेषनाथ सिंह, जयप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे। नगर आर्य समाज ने जिला जेल में यज्ञ एवं भजन-उपदेश कर शहादत दिवस मनाया। यज्ञ के मुख्य यजमान वरिष्ठ कारागार अधीक्षक एसके शर्मा रहे। संचालन भैरवनाथ मिश्र ने किया। इस दौरान प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, ईश्वर चंद, आनंद मोहन पांडेय, डॉ. राकेश कुमार, चेतन आनंद लोहिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed