{"_id":"573f38da4f1c1b9857ac7ea0","slug":"people-face-water-problem-due-to-strike-of-nagar-nigam-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से पानी को तरसे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से पानी को तरसे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
नगर निगम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को लोग पानी के लिए तरस गए। सुबह से लेकर शाम तक केवल दो घंटे की पानी की सप्लाई हो सकी। वहीं शहर की गलियों में सफाई तो हुई, लेकिन एकत्रित कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आई। गलियों में दो दिनों से जमा कूड़ा उठने से बदबू के कारण मोहल्ले के लोग परेशान हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी भीषण गर्मी में सप्लाई ठप होने से पानी के लिए हुई।
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से शुक्रवार को लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह छह बजे से आठ बजे तक पानी सप्लाई हुई, उसके बाद दो घंटे के लिए शहर में बिजली कटौती हो गई। 10 बजे बिजली आई, उस समय कर्मचारी नगर निगम कार्यालय धरना देने पहुंच गए थे। इसके कारण पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण दोपहर 12 से 2 बजे तक डेली रूटीन के तहत होने वाले पानी की सप्लाई भी नहीं हुई।
जलकल विभाग की माने तो बेतियाहाता, घंटाघर, बक्शीपुर, नखास, जाफरा बाजार, उचवां, तिवारीपुर, लालडिग्गी, गोलघर, दीवान बाजार, मोहद्दीपुर, पुर्दिलपुर एरिया के 70 प्रतिशत घर जलकल के पानी की सप्लाई के भरोसे रहते हैं। ट्यूबवेल के न चलने के कारण पानी की टंकियां खाली हो गई। दोपहर के बाद से इन एरिया में शुरू हुई पानी की किल्लत ने शहर में हाहाकार मचा गया। लोग इधर उधर से पानी का इंतजाम करने में लगे रहे।