{"_id":"5711044a4f1c1b3f034a6b94","slug":"people-face-problem-when-atm-are-not-work-due-to-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के एटीएम खाली, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के एटीएम खाली, परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में रुपये खत्म होने पर लगा दिए गए बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बैंकों की छुट्टी ने लोगों की सांसत बढ़ा दी। शहर के अधिकांश एटीएम शुक्रवार दोपहर तक खाली हो गए। रुपये की तलाश में लोग शहर के बाहरी इलाकों के एटीएम में भी पहुंचे मगर शाम होने तक वह भी खाली हो चुके थे। शुक्रवार की शाम तक शहर के तकरीबन सभी एटीएम में रुपये न होने या मशीन खराब होने के बोर्ड लगा दिए गए।
बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती और शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी होने की वजह से बैंक नहीं खुले थे। हालांकि बैंक की ओर से यह दावा जरूर किया जा रहा था कि एटीएम खाली होते ही उसे भर दिया जाएगा मगर एकाध जगहों पर छोड़कर ऐसा कहीं नहीं हो सका और लोगों को अपनी जरूरत के लिए रुपये निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर ही काटना पड़ा।
आलम यह था कि शहर के बाहरी हिस्से जहां पर पूरे दिन में चंद लोग ही पहुंचते है वहां पर रुपये खाली हो चुके थे। प्राइवेट बैंक हो या सरकारी सभी जगहों का यही हाल था। रुपये खत्म होने के बाद प्राइवेट बैंकों ने मशीन के खराब होने का बोर्ड लगा दिया तो सरकारी बैंकों ने रुपये खत्म होने का।
विज्ञापन
ऐसे में अधिकतर जगहों पर जहां पर एटीएम मशीन के पास गार्ड नहीं थे वहां रुपये निकालने की पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह मालूम चल पा रहा था कि रुपये नहीं है। ऐसे में लाइन लगने के बाद लोगों के रुपये न निकलने पर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की।