फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People are not taking interest in lake view apartment

लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए आवेदनों का टोटा

Sat, 04 Mar 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
People are not taking interest in lake view apartment
लेक व्यू अपार्टमेंट। - फोटो : Amar Ujala
तारामंडल के पास बन रहा लेक व्यू अपार्टमेंट लोगों को लुभा नहीं पा रहा है। जीडीए ने 27 दिसंबर को यह योजना लांच की थी, मगर दो महीने बाद भी इसके रजिस्ट्रेशन के लिए महज दो दर्जन आवेदन ही जीडीए को प्राप्त हुए। जीडीए के अधिकारी इसके लिए नोटबंदी को ही वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन


तारामंडल और रामगढ़ताल झील से सटे लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए जीडीए ने 27 दिसंबर 2016 को रजिस्ट्रेशन शुरू किया था, इसकी अवधि 15 जनवरी तक रखी गई थी, लेकिन एक भी आवेदन नहीं आए। इस पर प्राधिकरण ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जनवरी कर दी। इस दौरान मात्र दो दर्जन के करीब ही लोगों ने अपार्टमेंट में रुचि दिखाई। अब जीडीए ने एक बार फिर रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च अंतिम तिथि कर दी है। उसे उम्मीद है कि इस दौरान लोग अपार्टमेंट के प्रति आकर्षित होंगे।
विज्ञापन


इतने कम आवेदन के पीछे जीडीए के अधिकारी नोटबंदी को ही वजह बता रहे हैं। सचिव महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नोटबंदी के कारण लोगों का रुझान अपार्टमेंट की ओर नहीं गया। यही देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को और समय दिया गया है। नोटबंदी की समस्या दूर होते ही आवेदनों की संख्या बढ़ जाएगी और रजिस्ट्रेशन का ग्राफ ऊपर चढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपार्टमेंट में हैं 192 फ्लैट
जीडीए की ओर से बनवाए जा रहे लेक व्यू अपार्टमेंट में टू बीएचके और थ्री बीएचके के 192 फ्लैट हैं। टू बीएचके फ्लैट की कीमत 36 लाख रुपये जबकि थ्री बीएच की कीमत 46 लाख रुपये तय की गई है। 8 मंजिला अपार्टमेंट में लोगों के आने जाने के लिए लिफ्ट भी लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed