{"_id":"676b9d6c79c9f837de82f89619ff8d80","slug":"people-angry-to-give-60-rs-for-door-to-door-garbage-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 रुपये शुल्क पर लोगों ने आपत्ति जताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 रुपये शुल्क पर लोगों ने आपत्ति जताई
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड संख्या 42 में बृहस्पतिवार से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ लोगों ने इस सुविधा के लिए निर्धारित शुल्क 60 रुपये पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। हरिओम नगर इलाके में लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद कूड़ा कलेक्शन संस्था के अधिकारी, नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक ने लोगों की शिकायतें दूर की।
बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के काम की शुरुआत सिविल लाइंस वार्ड से शुरू की गई। प्रायोगिक तौर पर शुरू हुए इस प्रयास का दूसरे दिन कुछ खास असर नहीं दिखा। 12 बजे के बाद भी लोगों ने सड़क पर कूड़ा फेंकने का काम जारी रखा। इस वजह से फिराक चौराहा से बेतियाहाता चौराहा के बीच सड़क किनारे कूड़ा नजर आया, जबकि कूड़ा उठाने वाली मुस्कान ज्योति संस्था के अधिकारी घर-घर जाकर लोगों से कूड़ा सड़क पर फेंकने की बजाए कर्मचारियों को देने संबंधी अपील कर रहे हैं।
हरिओम नगर में कुछ लोगों ने 60 रुपये शुल्क पर आपत्ति जताई थी। वहां जाकर व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गई। इसके बाद लोगों ने इसमें सहयोग देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
- पीएन गुप्ता, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक
संडे को नहीं उठेगा कूड़ा
रविवार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था के तहत कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। संस्था के अधिकारी अफाक अहमद ने कहा कि रविवार का कूड़ा सोमवार को उठाने की व्यवस्था बनाई गई है। घरेलू कूड़ा उठाने का समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं व्यावसायिक संस्थानों से कूड़ा उठाने के लिए सुबह 10:30 बजे की समय निर्धारित की गई है। गोलघर व्यापारी संगठन के सचिव से इस संबंध में बातचीत भी हो गई है। शुक्रवार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था का दूसरा दिन था। इस वजह से अभी सड़क पर कूड़ा नजर आ रहा है। सप्ताह भर के अंदर इसका बेहतर असर दिखाई देने लगेगा।